इजरायल-हमास युद्ध (Israel-Hamas War) की बेहद दुखद कहानियां अब सामने आ रही हैं. श्लोमी और शचर (Shlomi and Shachar) उस समय घर में ही थे जब हमास के आतंकियों ने उनकी हत्या की. इजरायल सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया है कि शनिवार को आतंकी हमले के बाद अब उनके बच्चे अनाथ हैं. उन्होंने एक्स पर कहा कि इस तरह की तस्वीरें शेयर करना बेहद मुश्किल है, लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं हैं. श्लोमी और शचर को हमेशा याद रखें. बता दें कि इजरायल हमास और अन्य फिलीस्तीनी समूहों के साथ भीषण युद्ध लड़ रहा है. इजरायल आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम के साथ उनके रॉकेट हमलों का मुकाबला कर रहा है. शनिवार से अब तक 1100 से अधिक नागरिक और सैनिक मारे गए हैं, जिनमें इज़राइल में 700 और गाजा में 400 लोग शामिल हैं.
युद्ध से जुड़े कई दृश्य सामने आए हैं, जिसमें दिख रहा है कि हमास से जुड़े आतंकी लोगों के वाहनों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे हैं, अपहरण कर रहे हैं. कार्यक्रम स्थलों में घुस रहे हैं. इन्हीं घटनाओं में दक्षिणी इजरायल की एक डांस पार्टी भी शामिल है, जिसमें सैकड़ों लोगों की हत्या की गई और बहुतों का अपहरण कर लिया गया. रिपोर्टों से पता चलता है कि नेचर पार्टी से 260 शव इकट्ठे किए गए थे, जो गाजा सीमा के पास आयोजित की जा रही थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
This beautiful couple was slaughtered in their homes by Hamas terrorists.
— Israel ישראל 🇮🇱 (@Israel) October 9, 2023
Their children are now orphans.
Images like these are extremely difficult to share. But we have no choice.
For the victims. For the families.
Remember Shlomi and Shachar pic.twitter.com/szF1JNrt68
इजरायल सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया कि आप कल्पना कीजिए कि एक पार्टी में जा रहे हैं, लेकिन पलभर में ही खुद को खून-खराबे के बीच पाते हैं. हजारों निर्दोष नागरिक इस आग में झुलस रहे हैं, रो रहे हैं, जान बचाने के लिए भागे-भागे फिर रहे हैं. फिलीस्तीनी आतंकियों ने सैकड़ों इजरायली लोगों को मार डाला और बहुतों का अपहरण किया. उन्होंने कहा कि ये हमास के आतंकवादी हैं, जो परिवारों को खत्म कर रहे हैं, दादा-नानी सरीखे बुजुर्गों का अपहरण कर रहे हैं, यही नहीं शवों का भी अपमान कर रहे हैं.
अरिक नानी (Arik Nani) जो अपना 26वां जन्मदिन मनाने के लिए पार्टी में शामिल हुए थे, हमास के हमले में बाल-बाल बच गए. उन्होंने रॉयटर्स से कहा कि मुझे हर दिशा से गोलियों की आवाज सुनाई दे रही थी, वे हम पर दोनों ओर से गोलीबारी कर रहे थे. हर कोई भाग रहा था, किसी को नहीं पता था कि क्या करें. जमीन पर कई शव देखे गए और कई किशोरों को हथकड़ी लगाकर जबरदस्ती ट्रकों में डाला गया. वे उन पर चिल्ला रहे थे, लातें मार रहे थे. उन्हीं में से एक महिला को कार्यक्रम स्थल से मोटरसाइकिल पर गाजा ले जाते देखा गया, जबकि कुछ लोग उसके प्रेमी को एक खाली मैदान में ले गए. रिपोर्टों के मुताबिक- उनके साथ फांसी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. इजरायली सेना ने हमास के हमले को अपने इतिहास में "निर्दोष नागरिकों का विभत्स नरसंहार" बताया है और फिलीस्तीनी समूह को "आईएसआईएस से भी अधिक क्रूर" बताया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं