अरिक नानी शुक्रवार की रात को अपना 26वां जन्मदिन मनाने के लिए दक्षिणी इजराइल (Israel) में एक डांस पार्टी में गए थे. हालांकि उन्हें वहां से भागना पड़ा क्योंकि मिसाइलें बरस रही थीं और हमास (Hamas) के बंदूकधारियों ने भागने की कोशिश कर रहे लोगों को गोली मार दी. गाजा के नजदीक किबुत्ज रीम के पास नेचर पार्टी में हजारों युवाओं ने भाग लिया था, जो पिछले कुछ दशकों में देश पर सबसे बड़े हमले में शनिवार तड़के इजराइल में घुसने वाले फिलिस्तीनी बंदूकधारियों का पहला लक्ष्य बन गए.
रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, उन्होंने बताया, "मैंने हर दिशा से गोलियां सुनीं, वे हम पर दोनों ओर से गोलीबारी कर रहे थे." उन्होंने कहा, "हर कोई भाग रहा था और नहीं जानता था कि क्या करना है. यह पूरी तरह से अराजकता थी."
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रॉकेट की आग जैसे ही चारों ओर फैली, पार्टी में शामिल घबराए हुए लोगों ने किसी भी तरह से भागने की कोशिश की.
23 साल की जोहर मारीव ने कहा, "एक समय मैं और मेरा एक दोस्त उन लोगों के साथ एक कार में चढ़ गए जिन्हें हम नहीं जानते थे और गाड़ी चलाने लगे." उन्होंने बताया कि वह कार में आग लगने के बाद पैदल भाग गए और घंटों तक छिपे रहे जब तक कि उन्हें बचाया नहीं गया. लेकिन उसका बॉयफ्रेंड मैटन, जो पार्टी में काम कर रहा था, अभी भी लापता है.
गाजा में कम से कम 700 इजरायली मारे गए और दर्जनों लोगों का अपहरण कर लिया गया. इस घटना से उस देश को गहरा झटका लगा है, जो लंबे समय से अपनी बेहद कुशल सैन्य और सुरक्षा सेवाओं पर गर्व करता था. इजराइली मीडिया ने कहा कि है कि अकेले नेचर पार्टी से आपातकालीन सेवाओं ने 260 शव एकत्र किए हैं.
मारीव ने कहा, "आज सुबह ही मुझे समझ में आया कि जो कुछ हुआ उसका पैमाना क्या था, जो कुछ हुआ वह केवल पार्टी में नहीं था, बल्कि पूरे दक्षिण में आग लगी हुई थी."
प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले पर अभूतपूर्व प्रतिक्रिया देने की कसम खाई है और इजरायली जेट विमानों ने गाजा पर लगातार बमबारी की है, जिसमें 400 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं.
शनिवार तड़के जब मिसाइलें उड़नी शुरू हुईं तो दक्षिणी और मध्य इजराइल में चेतावनी सायरन बजने लगे तो लोगों ने दोस्तों और रिश्तेदारों से संपर्क करने की कोशिश करना शुरू किया.
ये भी पढ़ें :
* Israel Palestine Conflict : जंग तेज हुई तो क्या होंगे नतीजे? जानिए तीसरे विश्व युद्ध को लेकर क्या बोले विशेषज्ञ
* इज़राइल-फिलिस्तीन युद्ध को लेकर दुनिया के देशों ने क्या कहा?
* Explainer: जानें हथियारों के मामले में इजराइल के मुकाबले हमास की कितनी है ताकत?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं