कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. अमेरिका में COVID-19 के मामलों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है. इस बीच, कोरोना वैक्सीन पर दुनिया भर में काम चल रहा है. गुरुवार को यहां पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में 90,000 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं. जॉन हॉप्किंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों से यह जानकारी मिली. अमेरिका में पहली बार एक दिन में 90,000 से अधिक मामले दर्ज होने के साथ यहां संक्रमितों की कुल तादाद 89 लाख के पार हो गई है.
बाल्टीमोर के स्कूल की ओर से रियल टाइम गणना के अनुसार, अमेरिका में गुरुवार शाम 8.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) तक पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 91,295 नए मामले दर्ज किए गए हैं. अमेरिका में अक्टूबर मध्य से COVID के मामले में फिर से तेजी देखने को मिल रही है. वहीं, पिछले 24 घंटों में वायरस की वजह से 1,021 लोगों की मौत हुई. देश में अब तक कुल 2,28,625 लोग वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि अमेरिका में कोरोनावायरस के अब तक 89.4 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. दुनियाभर में अमेरिका कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित देश है. इससे पहले, शनिवार को यहां सर्वाधिक 88,973 नए केस दर्ज किए गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं