- डब्ल्यूएचओ- चीन स्थित उसके कार्यालय ने कोरोना को लेकर पहले चेताया
- डब्ल्यूएचओ ने ट्रंप के आरोपों को किया खारिज
- महामारी से निपटने में अहम जानकारी देने में नाकाम रहने का आरोप
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोनावायरस (COVID) संकट के शुरुआती चरण को लेकर जानकारी को अपडेट किया है. डब्ल्यूएओ ने कहा कि वुहान में निमोनिया के मामलों को लेकर चेतावनी चीन द्वारा नहीं बल्कि चीन में स्थित डब्ल्यूएचओ के कार्यालय की ओर से दी गई थी. WHO ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों को भी खारिज किया है. ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ पर महामारी को रोकने के लिए जरूरी जानकारी देने में नाकाम रहने और चीन के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया था.
महामारी को लेकर डब्ल्यूएचओ के शुरुआती कदमों की आलोचना होने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आरंभिक टाइमलाइन 9 अप्रैल को जारी की थी. इस क्रोनोलॉजी (कालक्रम) में डब्ल्यूएचओ ने सिर्फ इतना कहा था कि हुबेई प्रांत के वुहान म्युनिसिपल हेल्थ कमीशन ने 31 दिसंबर को निमोनिया के मामलों की जानकारी दी थी. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि यह सूचना चीनी अधिकारियों द्वारा दी गई थी या फिर किसी अन्य स्त्रोत से मिली थी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से इस हफ्ते जारी नई क्रोनोलॉजी में घटनाओं के बारे में ज्यादा जानकारी दी गई है. इससे संकेत मिलता है कि वह चीन में स्थित डब्ल्यूएचओ का कार्यालय था जिसने 31 दिसंबर को 'वायरल निमोनिया' के मामले को अधिसूचित किया था. निमोनिया के मुद्दे पर वुहान हेल्थ कमीशन की वेबसाइट पर मीडिया के लिए घोषणा होने के बाद यह किया गया था.
उसी दिन, डब्ल्यूएचओ की महामारी सूचना सेवा ने अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय महामारी निगरानी नेटवर्क प्रोमेड की एक रिपोर्ट का संज्ञान लिया था, जिसमें वुहान में अज्ञात कारणों से निमोनिया के मामलों की सूचना दी गई थी.
इसके बाद डब्ल्यूएचओ ने चीन प्राधिकरणों से दो मौकों पर एक जनवरी और 2 जनवरी को इन मामलों के बारे में जानकारी मांगी थी, जिसकी जानकारी उन्हें 3 जनवरी को दी गई.
डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य आपात स्थिति कार्यक्रम के निदेशक मिशेल रियान ने शुक्रवार प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि किसी भी देश के पास किसी मामले की आधाकारिक तौर पर पुष्टि करने और उसकी प्रकृति और कारणों के बारे में एजेंसी को अतिरिक्त जानकारी देने के लिए 24-48 घंटे होते हैं.
रेयान ने कहा कि एजेंसी द्वारा रिपोर्ट को सत्यापित करने के लिए जैसे ही कहा गया चीन के अधिकारियों ने तुरंत विश्व स्वास्थ्य संगठन से संपर्क किया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ से अमेरिका को अलग करने की घोषणा की है. ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन पर चीन के करीबी होने और महामारी को संभालने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं