विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2020

Coronavirus से मौत का आंकड़ा 20000 के पार, 3 अरब लोगों को किया जा चुका है 'लॉकडाउन'

चीन (China) के वुहान (Wuhan) शहर से फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) ने दुनियाभर में भयानक तबाही मचाई है. यह वायरस 170 से ज्यादा देशों में फैल चुका है और अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है.

Also Read in
Coronavirus से मौत का आंकड़ा 20000 के पार, 3 अरब लोगों को किया जा चुका है 'लॉकडाउन'
कोरोना वायरस की चपेट में आने से दुनियाभर में 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. (फाइल फोटो)
  • कोरोना वायरस से हो चुकी हजारों लोगों की मौत
  • दुनियाभर में मौत का आंकड़ा 20 हजार के पार
  • दुनिया के कई देशों को किया जा चुका है 'लॉकडाउन'
नई दिल्ली:

चीन (China) के वुहान (Wuhan) शहर से फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) ने दुनियाभर में भयानक तबाही मचाई है. यह वायरस करीब 180 से ज्यादा देशों में फैल चुका है और अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है. अकेले चीन और इटली में ही मरने वालों का आंकड़ा 10000 के पार हो चुका है. साढ़े चार लाख लोग इससे संक्रमित हैं. दुनियाभर के देशों में इमरजेंसी सरीखे हालात हैं. कई देशों ने इससे बचाव के लिए लॉकडाउन का रास्ता अख्तियार किया है और तीन अरब से ज्यादा लोग लॉकडाउन में रहने को मजबूर हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है और सभी देशों में राहत के लिए कई संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहा है. WHO का कहना है कि वैश्विक तौर पर किए गए प्रयासों के जरिए ही इस वायरस से छुटकारा पाया जा सकता है.

कोरोना वायरस की वजह से स्पेन में भी मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. स्पेन में मरने वालों की संख्या चीन में होने वाली मौतों के आंकड़े को पार कर चुकी है. स्पेन में पिछले 24 घंटों में 656 लोगों की मौत हुई है. यहां अब तक 3647 लोगों की मौत हो चुकी है. इतना ही नहीं, स्पेन की स्पेन की उप-प्रधानमंत्री कार्मेन काल्वो की टेस्ट रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है. चीन की बात करें जहां से यह वायरस पूरे विश्व में फैला है, तो वहां इससे मरने वालों की संख्या 3287 है. विदेशी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, इटली में 7503 लोगों की मौत हुई है. रविवार को वहां 683 लोगों की मौत हुई. इटली में मंगलवार की तुलना में मौतों में कमी है. मंगलवार को वहां 743 लोगों की मौत हुई थी.

कोरोना मरीजों की संख्या 600 के पार, सरकार ने जरूरी चीजों की किल्लत नहीं होने का दिया भरोसा, पढ़ें 10 मुख्य बातें

मिली जानकारी के अनुसार, दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित 20800 लोगों की मौत हो चुकी है. करीब 182 देश इसकी चपेट में हैं. दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका भी इस वायरस के आगे बेबस नजर आ रहा है. अमेरिका में अब तक इसके करीब 66000 मामले सामने आ चुके हैं. करीब 900 लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका के कुछ राज्यों में लॉकडाउन घोषित किया जा चुका है. भारत में भी यह वायरस तेजी से फैलता जा रहा है. देश में अभी तक इसके 606 मामले सामने आए हैं. 10 लोगों की मौत हो चुकी है. 41 मरीज इस बीमारी के हराने में कामयाब भी रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 24 मार्च को देश को संबोधित करते हुए 25 मार्च से भारत में भी 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाए जाने की घोषणा की थी. पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर देश की जनता से घर पर रहने की अपील की है.

कोरोना का पता नहीं, लेकिन खाना न मिला, तो भूख से मर जाएंगे : लॉकडाउन में किल्लत झेल रहे मजदूर

रूस में भी दो लोगों की मौत हो चुकी है. उनकी कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई. माना जा रहा है कि रूस भी इससे निपटने के लिए लॉकडाउन का ऐलान कर सकता है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आने वाले पूरे हफ्ते को पब्लिक हॉलिडे घोषित कर दिया है. ब्रिटेन में भी यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है. प्रिंस चार्ल्स भी इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं. उन्हें क्वारंटाइन करने के बाद इलाज किया जा रहा है. ईरान में यह वायरस अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है. जापान, जेरूसलम और अफ्रीका में भी कोरोना वायरस के कई मामले सामने आ चुके हैं.

VIDEO: कनिका कपूर हुई आइसोलेट, उनके घर के इलाके को किया गया लॉकडाउन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, COVID 19, Coronavirus Death, Coronavirus World
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com