सोशल मीडिया बाज़ार में जूझ रहे माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म ट्विटर (Twitter) को शिकस्त देने के लिए मेटा (Meta) द्वारा लॉन्च किया गया ऐप थ्रेड्स (Threads) लॉन्च के कुछ ही घंटे बाद कानूनी उलझनों से घिर गया है. लॉन्च से अब तक तीन करोड़ से ज़्यादा यूज़र जुटा लेने वाले ऐप Threads को प्रतिद्वंद्वी कंपनी ने यह कहते हुए मुकदमे की चेतावनी दी है कि Threads पर Twitter के 'बौद्धिक संपदा अधिकारों' का उल्लंघन किया गया है.
अरबपति व्यवसायी एलन मस्क के वकील एलेक्स स्पाइरो ने Meta के CEO मार्क ज़करबर्ग को खत लिखा है, और उन पर 'ट्विटर के व्यापारिक गुरों और अन्य बौद्धिक संपदा के गैरकानूनी दुरुपयोग' का आरोप लगाया है. यह खत सबसे पहले समाचारपत्र 'सेमाफ़ोर' द्वारा प्रकाशित किया गया.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
खत में Meta पर ट्विटर के दर्जनों पूर्व कर्मचारियों को काम पर रखने का आरोप लगाया गया, जिनकी 'Twitter के व्यापारिक गुरों और अन्य अत्यधिक गोपनीय जानकारी तक पहुंच थी और अब भी है...'
--- ये भी पढ़ें ---
* Threads: कैसे करें इंस्टॉल, कैसे करें लॉगिन - जानें सभी सवालों के जवाब
एलेक्स स्पाइरो ने खत में लिखा, "Twitter का इरादा अपने बौद्धिक संपदा अधिकारों को सख्ती से कायम रखने का है, और मांग करता है कि Meta ट्विटर के व्यापारिक गुरों या अन्य अत्यधिक गोपनीय जानकारी का उपयोग बंद करने के लिए तत्काल कदम उठाए..."
एलन मस्क ने इसी ख़बर का ज़िक्र करने वाले एक ट्वीट के जवाब में कहा, "प्रतिस्पर्द्धा ठीक है, बेईमानी नहीं..."
Meta ने अपने बचाव में दावा किया है कि Threads की इंजीनियरिंग टीम में ट्विटर का कोई भी पूर्व कर्मचारी नहीं है.
Meta प्रवक्ता एंडी स्टोन ने Threads पर लिखे एक पोस्ट में कहा, "थ्रेड्स की इंजीनियरिंग टीम में कोई भी ट्विटर का पूर्व कर्मचारी नहीं है - ऐसा हरगिज़ नहीं है..."
एलन मस्क के स्वामित्व वाले Twitter के लिए Threads अब तक सामने आई चुनौतियों में सबसे बड़ी है. इससे पहले भी जद्दोजहद का सामना करते रहे Twitter के सामने कई प्रतिस्पर्द्धी आए, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में से एक ट्विटर की जगह कोई नहीं ले पाया.
Threads पर यूज़र टेक्स्ट और लिंक पोस्ट कर सकते हैं और दूसरों के संदेशों का जवाब दे सकते हैं या उन्हें दोबारा पोस्ट कर सकते हैं - यह ट्विटर से बहुत मिलता-जुलता है.
इंस्टाग्राम (Instagram) और फेसबुक (Facebook) भी Meta के ही उत्पाद हैं, और इंटरनेट की दुनिया में अपने प्रतिस्पर्द्धियों के उत्पादों की नकल तैयार करने का उनका लम्बा और कामयाब इतिहास रहा है. कंपनी का रील्स (Reels) फीचर टिकटॉक (TikTok) के वायरल वीडियो ऐप की नकल था, और स्नैपचैट (Snapchat) के बाज़ार में आने के बाद Meta ने गायब हो जाने वाली स्टोरीज़ (Stories) का फ़ीचर पेश किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं