विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2015

ताइवान में 500 लोगों को झुलसा देने वाली आग के पीछे सिगरेट होने का अंदेशा

ताइवान में 500 लोगों को झुलसा देने वाली आग के पीछे सिगरेट होने का अंदेशा
ताईपेई: ताइवान के एक वाटर पार्क में करीब 500 लोगों को झुलसाने वाली आग के कारणों का पता लगा रहे जांचकर्ताओं ने अपनी जांच में इसके पीछे सिगरेट या स्पार्क होने के अंदेशे पर ध्यान केंद्रित किया। इस घटना में पार्क में एक पार्टी के दौरान मंच से रंगीन पाउडर का छिड़काव किया गया था और इस पाउडर ने आग पकड़ ली थी।

स्थानीय मीडिया के अनुसार 400 से ज्यादा लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 200 की हालत बहुत गंभीर है। आठ को जीवन आघाती घाव हुए हैं।

पुलिस ने फारमोसा फन कोस्ट थीम पार्क में शनिवार की पार्टी के आयोजकों पर आपराधिक आरोप लगाने की अनुशंसा की है। साथ में दो तकनीकी कर्मियों पर भी आरोप लगाए जाने की अनुशंसा पुलिस ने की है। न्यू ताइपेई सिटी के खबर विभाग के प्रमुख लिन चिह यू ने बताया, वहां क्या हुआ यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन वहां बहुत से लोग धूम्रपान कर रहे थे और मौसम गर्म था। पार्टी से पहले ताइपेई में तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ताइवान, ताइवान एम्यूजमेंट पार्क हादसा, ताइवान वाटर पार्क हादसा, ताइवान अग्निकांड, Taiwan, Taiwan Amusement Park, Taiwan Water Park, Taiwan Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com