विज्ञापन

Bihar: चूल्हे की चिंगारी ने उजाड़ी 25 परिवारों के घर, जिंदा जल गए पशु

बेगूसराय जिले के बखरी थाना इलाके में हुई है. जहां चूल्हे की चिंगारी से चकवनवार मुसहरी टोले में भीषण आग लगने से 25 गरीब परिवारों के घर जलकर राख हो गए.

Bihar: चूल्हे की चिंगारी ने उजाड़ी 25 परिवारों के घर, जिंदा जल गए पशु
बेगूसराय में 25 घर जलकर खाक
Bihar News:

बिहार में एक तरफ मौसमी पारा चढ़ते जा रहा है, चिलचिलाती धूप तापमान तेजी से बढ़ा रही है. वहीं खेतिहर इलाकों में गर्मी जानलेवा साबित हो रही है. एक चिंगारी से कई बीघा तैयार फसलों में आग लग कर खाक हो रही है. ऐसी चिंगारी से किसानों के पुआल के घरों में आग पकड़ रही है और देखते ही देखते पूरी आबादी जलकर खाक हो रही है. ऐसी ही दर्दनाक घटना बेगूसराय जिले के बखरी थाना इलाके में हुई है. जहां चूल्हे की चिंगारी से चकवनवार मुसहरी टोले में भीषण आग लगने से 25 गरीब परिवारों के घर जलकर राख हो गए.

खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी 

इस भीषण अग्निकांड में न केवल लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है, बल्कि कई पशुओं की भी जलने से मौत हो गई. घटना के संबंध में ​मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब मुहल्ले की महिलाएं खेतों में मूंग तोड़ने के बाद घर लौटी थीं. दोपहर के समय खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली एक छोटी सी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. पछुआ हवा के झोंकों ने आग में घी का काम किया और लपटों ने पूरे टोले को अपनी चपेट में ले लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

दमकल पहुंचने से पहले 25 घर जलकर खाक

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि घटना के वक्त अधिकांश पुरुष मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे. जब तक लोग शोर सुनकर मदद के लिए दौड़ते, तब तक मुकेश सदा, सुरेश सदा और राम उदगार सदा के घर धूं-धूं कर जलने लगे थे. दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही 25 घर जलकर राख हो चुके थे. 

घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन शुरू कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि पीड़ितों को जल्द से जल्द सरकारी सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा. ​फिलहाल, खुले आसमान के नीचे बैठे इन परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातम का माहौल है और ग्रामीण सरकार से तत्काल राहत सामग्री की गुहार लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः जिस घर से उठी थी बेटी की डोली, वहां से एक साथ निकलीं 4 अर्थियां; सोनपुर में दहला देने वाली घटना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com