अमेरिका से वार्ता के मुद्दे पर ईरान की टॉप लीडरशिप में मतभेद की खबरों पर ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय ने प्रतिक्रिया दी है. राष्ट्रपति कार्यालय में कम्युनिकेशन मामलों के डिप्टी चीफ मेहदी तबातबाई ने ईरानी नेतृत्व के बीच किसी भी प्रकार के मतभेद या फूट की खबरों को पूरी तरह खारिज किया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्षविराम बढ़ाने का ऐलान करते हुए कहा था कि ईरान की लीडरशिप विभाजित (फ्रैक्चर्ड) है, इसीलिए वह साझा प्रस्ताव पेश नहीं कर पा रहे हैं.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता ने अमेरिकी राष्ट्रपति का नाम लिए बिना उन्हें आड़े हाथ लिया और इस तरह के दावों को 'झूठ' और 'राजनीतिक प्रोपेगेंडा' करार दिया.
देखें- भारत आ रहे जहाज समेत दो को ईरान ने बनाया बंधक, होर्मुज में IRGC ने गोलीबारी भी की
प्रवक्ता ने दावा किया कि इस वक्त ईरानी लीडरशिप के अंदर अभूतपूर्व और अविश्वसनीय एकता है. ईरानी नेताओं के बीच किसी भी तरह की दरार की बातें फैलाना सिर्फ वैश्विक स्तर पर भ्रम पैदा करने की कोशिश है, इससे ज्यादा कुछ नहीं.
प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट मैसेज में कहा कि (अमेरिका को) झूठ फैलाने के बजाय वादा करके तोड़ना बंद करना चाहिए, दादागिरी और छल-कपट बंद करना चाहिए.
#BharatKiBaatBatataHoon | सीज़फायर बढ़ा, दबाव बरकरार? ट्रंप का ऐलान और ईरान का पलटवार#MiddleEastCrisis #Ceasefire #USA #Iran @SyyedSuhail pic.twitter.com/Ob076Y8ErW
— NDTV India (@ndtvindia) April 22, 2026
ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता ने साफ शब्दों में कहा कि ईरान की तरफ से अमेरिका से बातचीत के दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं, अगर वो निष्पक्षता, गरिमा और तर्कसंगत तरीके से बात करे.
देखें- सीजफायर को लेकर ट्रंप ने कहा शुक्रवार तक हो सकती है बात, ईरान बोला - अभी नहीं
बता दें कि ईरान ने अभी तक पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होने वाली शांति वार्ता के लिए रजामंदी नहीं दी है. उसने शर्त रखी है कि पहले अमेरिकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी हटाए, उसके बाद वह बातचीत करने पर विचार करेगा.
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि ईरान से दूसरे दौर की वार्ता शुक्रवार को इस्लामाबाद में हो सकती है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पाकिस्तानी सूत्रों के हवाले से न्यूयॉर्क पोस्ट ने ये दावा किया है. जब इस बारे में ट्रंप से पूछा गया तो उन्होंने इस पर सकारात्मक जवाब देते हुए उम्मीद जताई कि वार्ता से कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं