विज्ञापन

ये लड़का हूबहू है सिद्धार्थ शुक्ला का हमशक्ल, हाइट-पर्सनैलिटी एक्टर वाली, 4 साल बाद देख खुशी से गदगद हुए फैंस 

वही शक्ल सूरत...वही बॉडी और वही तीखे तेवर...इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए आप भी धोखा खा जाएंगे और यही कहेंगे अरे सिद्धार्थ शुक्ला वापस लौट आए हैं. गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं हैं. चार साल पहले 2021 में एक्टर का निधन हो गया था.

ये लड़का हूबहू है सिद्धार्थ शुक्ला का हमशक्ल, हाइट-पर्सनैलिटी एक्टर वाली, 4 साल बाद देख खुशी से गदगद हुए फैंस 
सिद्धार्थ शुक्ला के हमशक्ल का वीडियो वायरल

बॉलीवुड और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फैंस के दिल में रह रह कर उनकी यादों की कसक उठती है. बिग बॉस 13 में सिडनाज की जोड़ी ने बिग बॉस के इतिहास में सबसे पॉपुलर कपल होने का खिताब हांसिल किया था. बिग बॉस 13 में सिडनाज की प्यारी सी जुगलबंदियां लोग अब भी याद करते हैं. ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर लोग अचानक हैरान हो गए. वीडियो में नजर आ रहे शख्स को देखकर एक पल के लिए आपको भी लगेगा कि सिद्धार्थ शुक्ला वापस आ गए हैं. 

सिद्धार्थ शुक्ला के हमशक्ल का वीडियो हुआ वायरल 

वही शक्ल सूरत...वही बॉडी और वही तीखे तेवर...इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए आप भी धोखा खा जाएंगे और यही कहेंगे अरे सिद्धार्थ शुक्ला वापस लौट आए हैं. गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं हैं. चार साल पहले 2021 में एक्टर का निधन हो गया था. इसके बावजूद वह आज भी लाखों करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं. शायद यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों को एक बार फिर उनके चहेते सिड याद आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो

दरअसल ये वीडियो सिद्धार्थ शुक्ला के हमशक्ल कहे जाने वाले चंदन का है. चंदन की शक्ल बिल्कुल सिद्धार्थ शुक्ला से मिलती है और उनके बोलने के अंदाज से लेकर उनके गुस्से तक चंदन में सिड की वो पूरी झलक दिखाई देती है. इस वीडियो में भी सिद्धार्थ शुक्ला की तरह दिखने वाले चंदन ने सिद्धार्थ को पूरी तरह कॉपी करने की कोशिश की है, जिसे देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं. सिद्धार्थ शुक्ला के हमशक्ल चंदन के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.

यह भी पढें: 29 साल के हुए तारे जमीन पर के नन्हे ईशान, पर्सनैलिटी बना ली है हीरो जैसी दमदार, 19 साल बाद देख खुशी से झूमे फैंस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com