अमेरिका (US) ने भारत (India) को चेतावनी दी है कि लद्दाख (Ladakh) में चीनी गतिविधियां (Chinese Activity) आंख-खोलने वाली हैं और कुछ ऐसा ढांचा चीन ने तैयार किया है जो खतरे की घंटी बजाता है. एक वरिष्ठ अमेरिकी जनरल ने यह कहा है. अमेरिकी जनरल चार्ल्स ए फ्लिन ( Charles A. Flynn) ने इसे चीन का "अस्थिर करने का प्रयास और संबंधों को नुकसान पहुंचाने वाला व्यहवार" बताया है. वह हिमालयी क्षेत्र में चीन की तरफ से निर्माण कार्य किए जाने पर बात कर रहे थे.एशिया-प्रशांत क्षेत्र को देखने वाले जनरल ने NDTV से कहा, "मेरा विचार है कि चीन की गतिविधि का यह स्तर आंखें खोलने वाला है. मेरे विचार से पश्चिमी थिएटर कमांड में कुछ निर्माण खतरे की खंटी बजाता है. और पूरे सैन्य-साजो सामान के साथ, किसी को यह प्रश्न पूछना पड़ेगा कि चीन ऐसा क्यों कर रहा है?"
जनरल फ्लिन ने कहा चीन लगातार अंदर की ओर सड़क बनाना बढ़ाता जा रहा है, यह "अस्थिर करने वाला और नुकसानदायक व्यहवार है." इस क्षेत्र में इससे कोई मदद नहीं मिलेगी."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

भारत और अमेरिका इस अक्टूबर में "युद्धाभ्यास" के दौरान ऊंचाई पर युद्ध का ट्रेनिंग मिशन करने वाले हैं. यह अभ्यास 9000- 10,000 फीट की ऊंचाई पर हिमालयी क्षेत्र में किया जाएगा. अभी इसकी जगह सुनिश्चित नहीं की गई है. भारतीय सेनाएं भी इसी तरह अलास्का में अत्यंत ठंडे मौसम में लड़ाई का अभ्यास करेंगी.
इस गतिविधि का मकसद ऊंचाई वाले युद्ध में बेहद उच्च-स्तरीय संयुक्त ऑपरेशन की तैयारी करना है. इसमें नई तकनीक, वायुसेना के संसाधन, लड़ाकू विमान, लॉजिस्टिक्स और रीयल टाइम में सूचनाएं साझा करने का अभ्यास शामिल होगा. फ्लिन ने बताया. यह भारतीय सेना और अमेरिकी सेना के लिए अमूल्य अवसर हैं जिनका वो फायदा उठा सकते हैं."
NDTV ने जनवरी में सेटेलाइट तस्वीरों से बताया था कि पेंगोंग झील के पास चीनी पुल तैयार किए जा रहे हैं. यह एक अहम निर्माण है जिसका भारतीय सेना के लिए बहुत महत्व है. भारतीय सेना इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में तैनात है.
इस क्षेत्र में चीन की तरफ से भी हवाई पट्टियों, सड़क ढांचे के निर्माण में तेजी लाई गई है जिससे हिमालयी क्षेत्र में चीन से भारत को सीधी चुनौती मिलती है.
लद्दाख में बने तनाव पर भारत और चीन के बीच 12 से अधिक बार सैन्य वार्ता हो चुकी हैं. चीन उन कई इलाकों से पीछे नहीं हटा है जो उसने लद्दाख में Line of Actual Control (LAC) तोड़ने के बाद अवैध तरीके से हथिया लिए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं