- अमेरिकी डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर पामर लकी ने जे-35 की तस्वीर साझा कर इसे वास्तविक लड़ाकू विमान जैसा नहीं माना है
- सोशल मीडिया पर जे-35 और अमेरिकी एफ-35 विमान की तुलना को लेकर बहस तेज हो गई और दोनों पक्षों के समर्थक भिड़ गए
- चीनी सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने पामर लकी के बयान को पेशेवर समर्पण की कमी बताते हुए आलोचना की है
चीन और अमेरिका के बीच दुनिया बंटती जा रही है. अमेरिका दुनिया का इकलौता सुपरपावर है तो चीन तेजी से उसे चुनौती देने की कोशिश कर रहा है. इसी कड़ी में चीन ने अपनी पांचवीं पीढ़ी के नए लड़ाकू विमान को दुनिया के सामने शोकेस किया. मगर अमेरिका के एक डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर पामर लकी ने जे 35 को मापते हुए तस्वीर के साथ उसे बेकार बता दिया. इसके बाद सोशल मीडिया एक्स पर दोनों देशों के दिग्गज एक्सपर्ट्स जे 35 और एफ 35 की तुलना करने लगे. बहस यहां तक बढ़ गई कि चीन को मॉडल चोर तक कहा जाने लगा. वहीं चीनी एक्सपर्ट्स एफ 35 के हादसों को गिनाने लगे. यहां तक की चीन का सरकारी न्यूजपेपर माना जाने वाला ग्लोबल टाइम्स भी इस पर लिख रहा है. ये ग्लोबल टाइम्स की सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाली न्यूज बन गई है.

अमेरिकी डिफेंस कंपनी एंडुरिल के संस्थापक पामर लकी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "मुझे यकीन नहीं है कि चीन का जे-35 असली जे-35 लायक है." उनके कहने का मतलब ये था कि दावे के उलट जे 35 फेल है. उनके इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तुरंत बहस छेड़ दी और कुछ नेटिजन्स ने उनका मजाक उड़ाया तो कुछ ने सपोर्ट किया.
Not convinced China's J-35 measures up to the real deal. pic.twitter.com/Tf7jRg7Vgq
— Palmer Luckey (@PalmerLuckey) February 6, 2026
जनवरी 2022 की उस घटना का हवाला देते हुए, जिसमें अमेरिकी नौसेना का एक एफ-35सी विमान यूएसएस कार्ल विंसन पर उतरते समय समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, एक नेटिजन ने व्यंग्य करते हुए कहा, "अरे, सबसे पहले तो, इसमें एफ-35सी जैसी पनडुब्बी क्षमताएं नहीं हैं."
ग्लोबल टाइम्स ने क्या लिखा
वहीं एक सैन्य मामलों के एक्सपर्ट ने शुक्रवार को ग्लोबल टाइम्स को बताया कि लकी के शब्द और कार्य केवल दिखावटी कला हैं, जो पेशेवर समर्पण की कमी दर्शाते हैं. चीनी सैन्य मामलों के विशेषज्ञ झांग ज़ुएफेंग ने शुक्रवार को ग्लोबल टाइम्स को बताया, "यह एक तरह की कला है, और मुझे लगता है कि उनमें पेशेवर समर्पण की कमी है. चीन में तो एक बढ़ई भी जानता है कि सटीक माप के लिए वर्नियर कैलिपर की आवश्यकता होती है." उन्होंने कहा कि J-35A के मॉडल को टेप से मापने से लड़ाकू विमान के वास्तविक प्रदर्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती. इसके बाद ग्लोबल टाइम्स में जे 35 की खूबियों के बारे में बताया है.
एक्स यूजर्स क्या लिख रहे
वहीं एक्स पर बहस को आगे बढ़ाते हुए FANATIC नाम के एक यूजर ने अमेरिका के कई हथियारों के साथ चीन के हथियारों की एक वीडियो डाल दी. इस वीडियो में बताया गया है कि चीन ने अमेरिका के कौन-कौन से हथियारों की नकल कर हथियार बनाए हैं. FANATIC के अनुसार, इन हथियारों में लड़ाकू विमानों से लेकर लड़ाकू हेलीकॉप्टर तक शामिल हैं.
— Fanatic 🇺🇸 (@crusade_enjoyer) February 6, 2026
Colin In Houston नाम के यूजर ने लिखा, 'मुझे नहीं लगता कि उनके इंजनों में दक्षिण चीन सागर और ताइवान में क्षेत्र में थोड़ी-बहुत ताकत दिखाने से अधिक कुछ करने की क्षमता है.' वहीं DeDollaristने लिखा, 'चीन के लिए हार्डवेयर की नकल करना आसान है.' Harish नाम के यूजर ने लिखा, 'चीन को वास्तविक युद्धों में अभ्यास करने की जरूरत है. फिलहाल उनके पास सिर्फ भारी मात्रा में सैन्य हथियार हैं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं