विज्ञापन

चीन बना रहा दुनिया का सबसे लंबा डबल डेकर झूलता पुल, 16 लेन में भागेंगी गाड़ियां, 110 मंजिला ऊंचे टावर पर टिका होगा ब्रिज

चीन का शिजियांग ग्रैंड ब्रिज पूरा होने पर एक साथ 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देगा. यह डबल-डेक वाला सस्पेंशन ब्रिज पर्ल नदी के मुहाने पर बन रहा है. इसमें दो मंजिला ढांचा होगा और 16 लेन होंगी.

चीन बना रहा दुनिया का सबसे लंबा डबल डेकर झूलता पुल, 16 लेन में भागेंगी गाड़ियां, 110 मंजिला ऊंचे टावर पर टिका होगा ब्रिज
Shiziyang Grand Bridge: चीन बना रहा दुनिया का सबसे लंबा डबल डेकर झूलता पुल (फोटो- AI)

चीन पर्ल नदी के मुहाने पर दो फ्लोर वाला सस्पेंशन ब्रिज बना रहा है. हर फ्लोर पर  8 लेन होंगे यानी कुल 16 लेन में गाड़ियां एक साथ चलेंगी. इस पुल का नाम है शिजियांग ग्रैंड ब्रिज. इस साल मार्च में ही शिजियांग ग्रैंड ब्रिज के पूर्वी और पश्चिमी मुख्य टावरों का काम पूरा हो गया. इसे शिजियांग लिंक के सबसे अहम प्रोजेक्ट में बड़ी प्रगति करार दिया गया है. कमाल की बता है कि इस पुल में जो दो टावर लगे हैं वे 342 मीटर ऊंचे. यानी आसान भाषा में कहें तो इस पुल के टावर 110 मंजिला इमारत जितने ऊंचे हैं. यह दो मंजिला पुल 2.18 किमी लंबा होगा. खास बता है कि यह प्रोजेक्ट पूरा होते ही 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देगा.

पुल की नींव ही 14 लाख टन की

पहले तो आप सस्पेंशन ब्रिज को समझिए- यानी ऐसा पुल जो नीचे से खंभों पर नहीं टिका होता, बल्कि ऊपर से मोटी केबलों पर लटका होता है. 

शिजियांग ग्रैंड ब्रिज 35 किलोमीटर लंबे शिजियांग लिंक का हिस्सा है. इसमें जमीन पर बनने वाली सड़कें भी शामिल हैं. यह लिंक पर्ल नदी के मुहाने के सबसे अहम हिस्से को पार करता है. यह पुल चीन के ग्वांगडोंग की राजधानी ग्वांगझोऊ के नानशा जिले को डोंगगुआन के शातियान और हुमेन इलाकों से जोड़ता है. ग्वांगडोंग ट्रांसपोर्टेशन ग्रुप के मुताबिक, हर मुख्य टावर 342 मीटर ऊंचा है, जो करीब 110 मंजिला इमारत के बराबर है. 

यहां नदियों का जाल घना है और नदी पार करने के लिए जगह भी कम है. इसलिए इस लिंक को ऐसे बनाया गया है कि 2,180 मीटर लंबे मुख्य हिस्से वाला सस्पेंशन ब्रिज एक ही छलांग में नदी पार करे. इसमें दो मंजिला ढांचा होगा और 16 लेन होंगी. रिपोर्ट के अनुसार अगर पुल की नींव की बात करें तो पश्चिमी एंकर फाउंडेशन का व्यास करीब 130 मीटर और गहराई 36 मीटर तक है. इसमें करीब 5.5 लाख घन मीटर कंक्रीट लगा है और इसका वजन लगभग 14 लाख टन है.

एक साथ बनेंगे 5 रिकॉर्ड

चाइना डेली की रिपोर्ट के अनुसार पुल के पहले मुख्य पियर पाइल फाउंडेशन के लिए ड्रिलिंग का काम अप्रैल 2023 में शुरू हुआ था. 2029 में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने और हाईवे खोलने का लक्ष्य है. दावा है कि पूरा होने पर यह प्रोजेक्ट डबल-डेक सस्पेंशन ब्रिज के मामले में पांच वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगा

  1. सबसे लंबे मुख्य स्पैन वाला डबल-डेक सस्पेंशन ब्रिज
  2. लेन की सबसे अधिक संख्या
  3. मुख्य टावर की सबसे अधिक ऊंचाई
  4. एंकर का सबसे अधिक व्यास
  5. मेन केबल का सबसे अधक व्यास

यह भी पढ़ें | समुद्र के नीचे बन रही 18 KM लंबी सुरंग, नीचे 4 लेन रोड और डबल रेलवे लाइन, 7 मिनट में दो देशों का हाईस्पीड सफर 

यह भी पढ़ें | बुलेट ट्रेन से पहले मुंबई में 70 हजार करोड़ का 'पाताल लोक', 31 KM की सुरंग से जुड़ेंगे एक्सप्रेसवे-एयरपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Infra Projects, China Bridge News, Suspension Bridge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com