विज्ञापन

दिल्ली के पास सिंगापुर की तर्ज पर बसेंगे 5 नए शहर, बदलेगी NCR की तस्वीर, मेट्रो, नमो भारत और एक्सप्रेसवे से होगी कनेक्टिविटी

दिल्ली-NCR की बढ़ती आबादी और ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए हरियाणा सरकार KMP एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पांच नए ग्रीनफील्ड स्मार्ट शहर विकसित करने जा रही है. ये शहर सिंगापुर की तर्ज पर विकसित किए जाएंगे.

दिल्ली के पास सिंगापुर की तर्ज पर बसेंगे 5 नए शहर, बदलेगी NCR की तस्वीर, मेट्रो, नमो भारत और एक्सप्रेसवे से होगी कनेक्टिविटी
दिल्ली के पास बसेंगे 5 नए शहर (प्रतीकात्मक AI तस्वीर)
NDTV

राजधानी दिल्ली के पास 5 नए स्मार्ट शहर बसाए जाएंगे. दिल्ली-NCR की बढ़ती आबादी और लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए हरियाणा सरकार इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. ये पांच नए शहर हरियाणा में ही डेवलेप किए जाएंगे. खास बात यह है कि इन शहरों को सिंगापुर की तर्ज पर बसाया जाएगा. इनकी कनेक्टिविटी भी सुपरफास्ट होगी. इस योजना के तहत कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के दोनों ओर ये 5 नए ग्रीनफील्ड स्मार्ट शहर विकसित किए जाएंगे. अत्याधुनिक शहरी सुविधाएं, बेहतर सार्वजनिक परिवहन और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर होगा.

क्या है पंचग्राम प्रोजेक्ट?

हरियाणा सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए पंचग्राम डेवलेपमेंट अथॉरिटी के गठन की प्रक्रिया शुरू की है. यह प्रोजेक्ट साल 2041 की संभावित आबादी और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है. करीब 135 किलोमीटर लंबे KMP एक्सप्रेसवे को इन पांचों शहरों की विकास धुरी बनाया जाएगा.

सबसे बड़ी ताकत होगी कनेक्टिविटी

मेट्रो नेटवर्क: दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के मेट्रो नेटवर्क का विस्तार भविष्य में इन नए शहरों तक किया जाएगा।
नमो भारत (RRTS): हाई-स्पीड नमो भारत कॉरिडोर से इन शहरों को दिल्ली और NCR के प्रमुख इलाकों से जोड़ने की योजना है.
KMP एक्सप्रेसवे: 135 किमी लंबा KMP एक्सप्रेसवे इन शहरों के कनेक्टिविटी सुपरफास्ट करेगा.
नया मेट्रो कॉरिडोर: गुरुग्राम-पंचगांव के बीच प्रस्तावित 35.25 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर में 28 स्टेशन होंगे.

कैसा होगा सिंगापुर मॉडल?

हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि सरकार केएमपी एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सिंगापुर की तर्ज पर पांच नए शहर विकसित करने के उद्देश्य से पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है. इसके अलावा सीएम नायब सिंह सैनी ने भी एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की मीटिंग में इस प्रोजेक्ट के बारे में बताया. हरियाणा सरकार का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जल्द सिंगापुर का दौरा करेगा. 

इन शहरों में स्मार्ट ड्रेनेज सिस्टम, अंडरग्राउंड यूटिलिटी नेटवर्क, आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट, शहरी विकास, ग्रीनरी और सार्वजनिक स्थान जैसी सुविधाएं होंगी. ये नए शहर दिल्ली की आबादी का दबाव कम करेंगे. NCR में आवासीय विकल्प बढ़ाएंगे और  गुरुग्राम और नोएडा जैसे शहरों पर निर्भरता घटाएंगे. यहां नए उद्योग और रोजगार केंद्र विकसित करेंगे.

10 नई IMT भी बनेंगी

हरियाणा सरकार ने 2030 तक 10 नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMT) विकसित करने का लक्ष्य रखा है. 5 IMT को मंजूरी मिल चुकी है. 3 नई IMT सीधे KMP कॉरिडोर से जुड़ी होंगी.

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो पर गुड न्यूज, 51 से सेक्टर-4 तक रूट को दिवाली से पहले मंजूरी, नमो भारत से कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi NCR Infra Projects, Delhi NCR Infrastructure, Delhi NCR Infrastructure Projects, KMP Expressway, KMP Expressway Route Map
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com