विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2011

चीन में भी पड़ा मिस्र की क्रांति का असर

बीजिंग और शंघाई में बड़ी संख्या में लोग सरकारविरोधी प्रदर्शनों में शामिल हुए, जबकि पुलिस के दखल के बाद प्रदर्शनकारी सड़कों से हट गए।
बीजिंग: मिस्र के आंदोलन का असर चीन में भी पड़ता दिखाई दे रहा है और राजधानी बीजिंग और प्रमुख औद्योगिक शहर शंघाई में बड़ी संख्या में लोग सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल हुए, जबकि पुलिस के दखल के बाद प्रदर्शनकारी सड़कों से हट गए। बीजिंग के वांगफुजिंग स्ट्रीट पर सैकड़ों लोग जमा हुए थे। यहां विदेशी पत्रकार भी मौजूद थे। नोबेल पुरस्कार विजेता लियू जियाओबो के समर्थन में निकले जुलूस के बाद यह पहला मौका था कि इतनी बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और इसके बाद लोग वहां से चले गए। इस दौरान विदेशी पत्रकारों ने पुलिस की कार्रवाई को अपने कैमरों में कैद कर लिया। शंघाई के पीपुल्स स्क्वेयर पर भी लोग जमा हुए थे और पुलिस के आने के बाद हटे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चीन, मिस्र, क्रांति
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com