विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2017

चीन: नाव डूबने से 13 लोग लापता, बचाव के लिए बुलाई गई आर्मी

Also Read in
चीन: नाव डूबने से 13 लोग लापता, बचाव के लिए बुलाई गई आर्मी
पूर्वी चीन में झेजियांग तट पर एक मत्स्य नौका के डूब जाने पर इसके चालक दल के 13 लोग लापता हो गए हैं. तस्वीर: प्रतीकात्मक
बीजिंग: पूर्वी चीन में झेजियांग तट पर एक मत्स्य नौका के डूब जाने पर इसके चालक दल के 13 लोग लापता हो गए हैं जबकि सात अन्य को बचा लिया गया है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, स्थानीय मरीटाइम प्रशासन को शुक्रवार सुबह डूबी इस नौका के बारे में बता दिया गया है और चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी नेवी के डोंघई बेड़े से बचाव कार्यों में मदद का अनुरोध किया गया है.

नौका झेजियांग प्रांत के झोउशान शहर के पूर्व में 130 समुद्री मील पर डूबी. यह नौका 42.6 मीटर लंबी और 7.6 मीटर चौड़ी थी. नौसेना के तीन युद्धपोतों को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है. बचाव हेलीकॉप्टर वाला एक अन्य नौसैन्य पोत बाद में इस राहत अभियान में शामिल हो गया. रिपोर्ट में कहा गया कि यह खोज शुक्रवार देर रात तक जारी थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चीन, China, नाव डूबी, Boat Sinks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com