विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2011

उत्तरी चिली में आया 6.2 की तीव्रता वाला भूकंप

उत्तरी चिली में रिक्टर पैमाने पर 6.2 की तीव्रता वाला भूकंप आया जिससे लोगों में भय व्याप्त हो गया लेकिन कोई व्यापक नुकसान नहीं हुआ।
Santiago: उत्तरी चिली में रिक्टर पैमाने पर 6.2 की तीव्रता वाला भूकंप आया जिससे लोगों में भय व्याप्त हो गया लेकिन कोई व्यापक नुकसान नहीं हुआ। चिली की राष्ट्रीय आपात एजेंसी ने कहा, आरंभिक सूचना के मुताबिक इस भूकंप की वजह से कोई आपात स्थिति नहीं उत्पन्न हुई है। अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर आया यह भूकंप 87 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप की वजह से लोग अपने घरों से बाहर आ गए।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्तरी चिली, तीव्रता, भूकंप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com