कनाडा में सोमवार की तड़के वैंकूवर के लैंगली शहर में गोलीबारी की घटना हुई. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं दो अन्य घायल हैं. जबकि हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है. पहले कहा जा रहा था कि हमलावर ने शयद बेघर लोगों को निशाना बनाया, लेकिन अधिकारियों द्वारा इसकी तुरंत पुष्टि नहीं की गई. लैंगली के पुलिस प्रमुख गालिब भयानी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं पुष्टि कर सकता हूं कि चार लोगों को गोली मारी गई है. दो की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. अन्य घायल के पैर में गोली लगी हुई है. अधिकारी अभी भी पीड़ितों और संदिग्धों की पहचान करने और यह स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं कि उनके बीच कोई संबंध था या नहीं.
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस की प्रवक्ता सार्जेंट रेबेका पार्सलो ने ब्रिटिश कोलंबिया के लैंगली शहर में हुई हिंसा को लेकर कहा कि हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं. वहीं जांचकर्ता डेविड ली ने कहा कि "अभी हम यह निर्धारित कर रहे हैं कि ये लोग कौन हैं और हम इस बात की पुष्टि करने में सक्षम नहीं हैं कि वे वास्तव में बेघर हैं."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कई लोगों ने स्थानीय समय (1315 जीएमटी) पर सुबह 6:15 बजे पुलिस से प्राप्त आपातकालीन अलर्ट का फोटो ट्वीट किया, जिसमें शहर के डाउनटाउन क्षेत्र में हुई शूटिंग की घटना की पुष्टि की गई है. साथ ही यहां के निवासियों को सूचित किया गया कि अब कोई खतरा नहीं है, लेकिन उनसे क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया गया.
ये भी पढ़ें-
- 'जोहार नमस्कार...' कह पहली आदिवासी राष्ट्रपति ने किया देश का अभिवादन- भाषण की बड़ी बातें
- हम चाहते हैं 2024 में बसपा के साथ चुनाव लड़ें : NDTV से सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर
- विचाराधीन कैदियों की रिहाई का मामला : UP सरकार और इलाहाबाद HC को SC की फटकार
Video : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दी गई विदाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं