विज्ञापन

कनाडा में पढ़ाई का सपना होगा सच, भारतीय छात्रों के लिए 250 करोड़ की स्कॉलरशिप और रिसर्च के मौके, जानें क्या है पूरा प्लान

कनाडा ने भारतीय छात्रों के लिए 250 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप और 300 रिसर्च पदों का एलान किया है। जानें यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो की इस नई पहल और हाइब्रिड स्टडी सेंटर्स के बारे में पूरी जानकारी।

कनाडा में पढ़ाई का सपना होगा सच,  भारतीय छात्रों के लिए 250 करोड़ की स्कॉलरशिप और रिसर्च के मौके, जानें क्या है पूरा प्लान
इस पूरे प्रोजेक्ट की सबसे दिलचस्प बात यह है कि कनाडा अब भारत में ही 3 'हाइब्रिड स्टडी सेंटर' खोलने जा रहा है.

Scholorship : अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. कनाडा सरकार और वहां की टॉप यूनिवर्सिटीज़ ने भारतीय छात्रों के लिए अपने दरवाजे और बड़े कर दिए हैं. भारत और कनाडा के बीच शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए एक बड़े समझौते का एलान हुआ है, जिससे हजारों भारतीय छात्रों को सीधे फायदा मिलेगा.

220 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

इस नई पहल के तहत यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो ने भारतीय छात्रों की मदद के लिए लगभग 2.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 175-200 करोड़ रुपये) का फंड सुरक्षित किया है. इस भारी-भरकम राशि से 220 से ज्यादा भारतीय छात्रों को कनाडा में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी. अच्छी बात यह है कि यह स्कॉलरशिप सिर्फ टोरंटो यूनिवर्सिटी तक सीमित नहीं होगी, बल्कि कनाडा के अलग-अलग संस्थानों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को इसका फायदा मिलेगा.

रिसर्च के लिए 300 नए पद

सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि शोध (Research) के क्षेत्र में भी बड़े अवसर खुले हैं. योजना के अनुसार, भारतीय छात्र शोधकर्ताओं के लिए 300 फंडेड रिसर्च पोजीशन तैयार की गई हैं. इसका सीधा मतलब यह है कि अब भारत के होनहार छात्र कनाडा के वैज्ञानिकों और प्रोफेसरों के साथ मिलकर नई तकनीक और इनोवेशन पर काम कर सकेंगे.

भारत में ही खुलेंगे 'हाइब्रिड स्टडी सेंटर'

इस पूरे प्रोजेक्ट की सबसे दिलचस्प बात यह है कि कनाडा अब भारत में ही 3 'हाइब्रिड स्टडी सेंटर' खोलने जा रहा है. ये सेंटर भारतीय संस्थानों के साथ मिलकर काम करेंगे. यहां छात्र अपनी पढ़ाई की शुरुआत भारत में ही कर सकेंगे और बाद में अपना कोर्स पूरा करने के लिए कनाडा जा सकेंगे. ये सेंटर मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक्नोलॉजी जैसे विषयों पर फोकस करेंगे.

आसान होगा स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम

कनाडा और भारत की यूनिवर्सिटीज के बीच 13 नई पार्टनरशिप भी हुई हैं. इससे छात्रों के लिए एक देश से दूसरे देश जाकर पढ़ना और रिसर्च प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना काफी आसान हो जाएगा. इसके अलावा विजुअल आर्ट्स, म्यूजिक, पब्लिशिंग और एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी जैसे क्रिएटिव क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Canada Scholarship 2026, Canada-India Education Strategy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com