अमेरिका (US) के कैलीफोर्निया (California) में भारतीय-मूल के परिवार (Indian-Origin Family) के अपहरण (Kidnap) और हत्या (Killing) के आरोप में गिरफ्तार हुए 48 साल के व्यक्ति ने 17 साल पहले भी एक ऐसा ही अपराध किया था. उस अपराध के पीड़ितों ने अब स्थानीय न्यूज़ नेटवर्क को इसकी जानकारी दी है. स्थानीय अधिकारियों ने जीसस मैनुअल साल्गैडो (Jesus Manuel Salgado) के रिकॉर्ड को शेयर किया है जिसमें 2005 में की गई लूट का मामला भी शामिल है. CBS47 न्यूज़ ने बताया कि इस मामले में उसने 8 साल जेल में काटे थे. इस लूट के पीड़ितों का भी मर्केड टाउन में भारतीय सिख परिवार की तरह ट्रकों का बिज़नेस था.
2005 में लूट का शिकार हुए पीड़ित ने पहचान ज़ाहिर ना करने की शर्त पर बताया, "मैं अपने घर का दरवाज़ा बंद कर रहा था जब उसने मेरे ऊपर एक बंदूक निकाली और मेरे सिर के पीछे तान दी."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आगे पीड़ित ने CBS47 न्यूज़ को बताया, उसने डक्ट टेप से मेरे, मेरी बीवी के, मेरी बेटी और मेरे दोस्त के हाथ बांध दिए. इसके बाद उसने मेरा सारा पैसा, अंगूठी और उस तरह की चीजें लूट लीं."
साल्गैडो (Salgado), शायद वह अपने एम्पलॉयर से परेशान था क्योंकि उसे दो साल की नौकरी से निकाल दिया गया था. इस व्यक्ति ने CBS47 न्यूज़ को बताया कि साल्गैडो ने उसकी बीवी की हाथ से अंगूठी भी उतरवा ली थी. साथ ही उसने उसकी बेटी को स्वीमिंग पूल में कूदने पर मजबूर किया. उसने मुझे भी स्वीमिंग पूल में धक्का देने की कोशिश की."
उसने मुझसे कहा था, "अगर तुमने पुलिस को बताया तो मैं तुम्हें मार दूंगा." और फिर वो बस बाहर चला गया.
परिवार ने इसके बाद भी पुलिस को फोन किया और पुलिस ने अगली सुबह उसकी गिरफ्तारी की.
उसे 11 साल की सजा हुई थी, इसमें से 8 साल उसने जेल में बिताये थे और तीन प्रोबेशन पर, इसके बाद उसे अच्छे व्यवहार के लिए रिलीज़ कर दिया गया.
अब स्थानीय मीडिया ने एक सिक्योरिटी कैमरा की वीडियो जारी की है, जिसमें आठ महीने की बच्ची समेत चार लोगों के भारतीय परिवार का अपहरण होते दिखाया गया है.बाद में परिवार को जंगल में मृत पाया गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं