कैलिफोर्निया में आठ महीने की बच्ची समेत भारतीय मूल के एक सिख परिवार के अपहरण और हत्या में शामिल व्यक्ति पहले भी जेल जा चुका है. सत्रह साल पहले यह व्यक्ति जिस परिवार के लिए काम करता था, उसे इसने बंदूक दिखाकर बंधक बना लिया था और फिर उसके साथ लूटपाट की थी. साथ ही परिवार को धमकी भी दी थी.
कैलिफोर्निया के सुधार एवं पुनर्वास विभाग के अनुसार चार सदस्यों वाले सिख परिवार के अपहरण और हत्या के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए जीसस सालगाडो को 2007 में एक मामले में 11 साल जेल की सजा सुनाई गई थी. बाद में उसे रिहा कर दिया गया था. सालगाडो ने जिस परिवार का अपहरण किया, उसमें आठ महीने की बच्ची आरोही ढेरी, उसकी 27 वर्षीय मां जसलीन कौर, 36 वर्षीय पिता जसदीप सिंह, और 39 वर्षीय चाचा अमनदीप सिंह शामिल थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
विभाग ने कहा कि उस पर प्रतिबंधित पदार्थ रखने का भी आरोप है. लगभग दो दशक पहले सालगाडो, ट्रक कंपनी के मालिक एक परिवार के लिए काम करता था, लेकिन 2004 में उसे काम पर से हटा दिया गया था क्योंकि परिवार को उस पर पैसे चोरी करने का संदेह था. परिवार के सदस्यों ने ‘लॉस एंजेलिस' टाइम्स को यह जानकारी दी.
परिवार की सदस्य कैथी और उनकी बेटी कैटरीना ने जब पहली बार सालगाडो की सीसीटीवी तस्वीरें देखीं, तो पहली नजर में वे उसे नहीं पहचान सकीं. सालगाडो अब 48 साल का हो चुका है, उसकी उम्र काफी हो गई है, लिहाजा कैथी और कैटरीना को यकीन नहीं हुआ कि उसी ने 17 साल पहले उन्हें बंदूक दिखाकर लूटपाट की थी.
उन्होंने पाया कि दोनों अपराधों के तरीके में बहुत समानता है. इनमें परिवार के घर में बंदूक दिखाकर उन्हें भयभीत करना और फिर जान से मारने की धमकी देकर अपने आदेशों का पालन करने के लिए मजबूर करना शामिल है. घटना के समय 16 साल की रहीं कैटरीना ने याद करते हुए बताया कि 19 दिसंबर 2005 को वह नकाब पहनकर घर में घुसा और पिता की कनपटी पर पिस्तौल तान दी. इसके बाद उसने उनके हाथ टेप से बांध दिए.
कैथी और कैटरीना ने बताया कि सालगाडो ने परिवार और कैटरीना से मिलने आई उसकी दोस्त को घेर लिया और फिर उन्हें गैरेज में ले गया, जहां परिवार ने नकदी और आभूषण रखे हुए थे. लूटपाट करने के बाद सालगाडो परिवार को मकान के पिछले हिस्से में बने पूल में ले गया और फिर उनसे पूल में कूदने के लिए कहा. परिवार के पूल में कूदने के बाद वह वहां से भाग गया. परिवार ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके कुछ दिन बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
यह भी पढ़ें -
-- दिल्ली LG ने दी 'नाइट कल्चर' की बड़ी मंजूरी : होटल, रेस्टोरेंट समेत 314 प्रतिष्ठान अब खुले रहेंगे 24 घंटे !
-- RJD की राष्ट्रीय बैठक : तेजस्वी के प्रमोशन पर छाए संशय के बादल, बैठक से बिदककर निकले तेजप्रताप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं