विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2011

बर्लुस्कोनी ने महिलाओं को पुरुषों से चतुर बताया

बर्लुस्कोनी ने कहा, "महिलाएं जानतीं है कि मैं उनका कितना सम्मान करता हूं। मैं हमेशा अपने व्यवसाय व अपनी सरकार में महिलाओं के प्रति विशेष ध्यान देता हूं।"
रोम: इतालवी प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का कहना है कि वह महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक चतुर व जिम्मेदार मानते हैं। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक बर्लुस्कोनी ने एक टीवी चैनल पर कहा, "महिलाएं जानतीं है कि मैं उनका कितना सम्मान करता हूं। मैं हमेशा अपने व्यवसाय व अपनी सरकार में महिलाओं के प्रति विशेष ध्यान देता हूं और उन्हें विशेष सम्मान भी देता हूं।" गौरतलब है कि बर्लुस्कोनी कई सेक्स कांड में फंसे हुए हैं। रविवार को रोम व इटली के कई अन्य शहरों में हजारों इतालवी महिलाओं ने बर्लुस्कोनी के खिलाफ प्रदर्शन किए। उन्होंने बर्लुस्कोनी पर महिलाओं का निरादर करने का आरोप लगाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की। मिलान के अभियोजक कार्यालय ने बर्लुस्कोनी पर मोरक्को में जन्मी करिमा अल महरोग को पैसा देकर उसके साथ यौन सम्बंध बनाने का आरोप लगाया है। अब 18 साल की हो चुकी करिमा उन दिनों 17 साल की थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बुर्लोस्कोनी, महिला, पुरुष, चतुर, Burloskini, Women, Men
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com