Israel Attac Iran Live: मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्से इस समय जंग का मैदान बने हुए हैं. इजरायल और ईरान के बीच टेंशन लगातार जारी है. शनिवार तड़के इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान में हमले किए, जिसके बाद तेहरान में हर तरफ धुआं ही धुआं दिखाई देने लगा. खामेनेई ने जवाबी हमले सऊदी, दुबई, करत, दोहा, जॉर्डन समेत सात दशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाते हुए करवा दिए. इजरा.ल भी इसका मुंबतोड़ जवाब दे रहा है. इजरा.ल और ईरान टेंशन से जुड़ा पल-पल का अपडेट यहां देखें.
ये भी पढ़ें- ईरान पर इजरायल और अमेरिका का जॉइंट अटैक; अब तक क्या कुछ हुआ? 10 बड़ी बातें
ये भी पढ़ें-इजरायल का दावा- ईरान का कमांडर-इन-चीफ अमीर हात्मी मारा गया | अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमले
ISRAEL IRAN ATTACK LIVE UPDATES...
ईरान पर इजरायल के हमले की 5 बड़ी बातें
- इजरायल ने ईरान पर अमेरिका के साथ मिलकर हमला किया.
- इजरायल ने अगले कुछ दिनों तक ईरान पर हमला करता रहेगा.
- हमले के बीच इजरायल ने अपने देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है.
- ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है.
- इजरायल ने ईरानी सरकार की जगहों और मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया.
Israel Attack LIVE: इजरायल के हमले में ईरान की 51 छात्राओं की मौत, 60 घायल
इजरायल के हमले में दक्षिणी ईरान के मिनाब में गर्ल्स स्कूल की 51 छात्राओं की मौत की खबर सामने आई है. वहीं 60 छात्राएं घायल हुई हैं.
Israel Attack LIVE: इजरायल के हमले में ईरान की 36 स्कूली छात्राओं की मौत
इजरायल के हमले में दक्षिणी ईरान के गर्ल्स स्कूल की 36 स्कूली छात्राओं की मौत हो गई है.
Israel Attack LIVE: ईरान ने अब तक उनकी ओर 125 मिसाइलें
इजरायली मीडिया ने दावा किया है कि ईरान ने अब तक उनकी ओर 125 मिसाइलें दागी हैं.
'ईरान ने अब तक 125 मिसाइलें दागी'- इजरायली मीडिया का दावा
— NDTV India (@ndtvindia) February 28, 2026
देखें LIVE: https://t.co/689WjV66bO#Iran | #Israel | @ashutoshjourno | @tabishh_husain pic.twitter.com/QtPNR5LTly
Israel Attack LIVE: ईरान के हमले के बाद कैसे हैं इजरायल के हालात?
इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. तेल अवीव से इजरायली पत्रकार रेविटल मोसेस ने NDTV को बताया कि यहां सड़के खाली है, लोग शेल्टर होम में छिप चुके हैं. सुबह 8 बजे हमारे मोबाइल फोन पर अलर्ट दिया गया था. इसके कुछ देर बाद शहरों में मौजूद में अलर्ट सिस्टम से अलर्ट की आवाज सुनाई पड़ी. इसके बाद हम लोग शेल्टर की ओर भागे.
Israel Attack LIVE: ईरान ने इजरायल के हाइफा पर दागीं मिसाइलें
ईरान ने इजरायल के हाइफा शहर पर मिसाइल हमला किया है. तबाही की तस्वीरें भी सामने आई हैं.
ईरान ने हाइफा पर दागीं मिसाइलें, देखें - तबाही की तस्वीरें
— NDTV India (@ndtvindia) February 28, 2026
देखें LIVE: https://t.co/689WjV66bO#Iran | #Israel | @ashutoshjourno | @tabishh_husain | @AdityaRajKaul pic.twitter.com/CuBHD5OFHn
Israel Attack LIVE : इजरायल के होलोन बस अड्डे पर ईरान का भीषण हमला
इजरायल के होलोन बस अड्डे पर ईरान ने एक भीषण हमला किया है, जिसके बाद वहां की स्थिति बहुत ही भयावह हो गई है. हमले के तुरंत बाद पूरे बस स्टैंड परिसर में भीषण आग लग गई, जिससे चारों ओर धुएं का गुबार और तबाही का मंजर दिखने लगा.
Israel Attack Live: ईरान ने दागी 125 मिसाइलें, इजरायली मीडिया का दावा
इजरायली मीडिया ने दावा किया है कि ईरान की ओर से इजरायल की तरफ 125 मिसाइलें दागी गईं.
Israel Attack Live: खामेनेई के आवास में हुए नुकसान की सैटेलाइट तस्वीरें
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इजरायली हवाई हमले के बाद तेहरान में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के आवास में हुए भारी नुकसान को सैटेलाइट तस्वीरों में देखा जा सकता है. 
Israel Attack Live: इजरायल ने जारी किया ईरान पर हमले का वीडियो
इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने पश्चिमी ईरान में सैन्य अभियान के दौरान सैकड़ों ठिकानों को निशाना बनाया है. इस भीषण कार्रवाई का एक आधिकारिक वीडियो आईडीएफ ने जारी किया है, जिसमें ईरानी सैन्य अड्डों, मिसाइल डिपो और कमांड सेंटरों पर सटीक हमले होते हुए देखे जा सकते हैं.
🎥WATCH: IDF strikes hundreds of targets in western Iran as part of Operation Roaring Lion pic.twitter.com/KYMYVL8DOQ
— Israel Defense Forces (@IDF) February 28, 2026
Israel Attack Live: ईरानी स्कूल में अमेरिकी-इजरायली हमले में अबतक 40 की मौत
दक्षिणी ईरान के एक गर्ल्स स्कूल पर अमेरिकी-इजरायली हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है. ये दावा AP ने सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA के हवाले से किया है.
Israel Attack Live: इजरायल के हमले में 24 लोगों की मौत, 60 घायल- ईरानी मीडिया का बड़ा दावा
इजरायल के हमले में ईरान के 24 लोग मारे गए हैं और 60 घायल हुए हैं. ये बड़ा दावा ईरानी मीडिया ने किया है.
🔴#BREAKING | 'इजरायल के हमले में 24 लोगों की मौत, 60 लोग घायल'- ईरानी मीडिया का बहुत बड़ा दावा#Iran | #Israel | @MinakshiKandwal | @ashutoshjourno pic.twitter.com/rRRS6IRCtG
— NDTV India (@ndtvindia) February 28, 2026
Israel Attack Live: हमले के वक्त खामेनेई आवास पर होने की पुष्ट नहीं
इजरायल और अमेरिका के हमले के दौरान खामेनेई अपने आवास में मौजूद थे या नहीं इस बात की पुष्टि अब तक नहीं हुई है. 
Israel Attack Live: ईरान में खामेनेई के आवास पर हमला,न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा
इजरायल और US ने ईरान में खामेनेई के आवास को निशाना बनाया है. ये दावा न्यूयॉर्क टाइम्स ने किया है. हमले की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है. 
Israel Attack Live: इजरायल ने ईरान के परिचन हवाई अड्डे पर किया हमला
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है. ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, इजरायल ने ईरान के परिचन हवाई अड्डे पर भीषण हमला कर दिया है.
Israel Attack Live: ईरान के सैन्य कमांडर पाकपुर ने इजरायल और US को दी थी चेतावनी
मोहम्मद पाकपुर ने पिछले महीने इजरायल और अमेरिका को "किसी भी तरह की गलतफहमी से बचने की चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि इस्लामिक गणराज्य पहले से कहीं ज्यादा तैयार है और ट्रिगर पर उंगली रखे हुए है.
Israel Attack Live: ईरान के सैन्य कमांडर मोहम्मद पाकपुर मारे गए- इजरायल
इजरायल का दावा है कि उनके हमलो में ईरान के सैन्य कमांडर मोहम्मद पाकपुर मारे गए हैं. पाकपुर को ईरान के सबसे शक्तिशाली लोगों में गिना जाता था. वह 260 दिनों तक आईआरजीसी के कमांडर रहे. पूर्व कमांडर हुसैन सलामी की हत्या के बाद वह इस पद पर नियुक्त हुए थे.

Israel Attack Live: ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में दिया सैन्य कार्रवाई तेज करने का आदेश
न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के खिलाफ इजरायल के साथ मिलकर एक बड़ा हमला शुरू करते हुए सत्ता परिवर्तन के उस लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, कभी उन्होंने कभी पूरी तरह से नकार दिया था. ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में सैन्य कार्रवाई तेज करने का आदेश दिया है, जो ईराक में 2003 मेंहुए हमले के बाद से अब तक नहीं देखा गया था.
Israel Attack Live: ईरान पर इजरायल और अमेरिका का जॉइंट अटैक
ईरान पर इजरायल और अमेरिका का हमला लगातार जारी है. सुबह से ही राजधानी तेहरान समेत कई इलाकों में धमाकों की गूंज सुनाई दे रही है.
Israel Attack Live: इजरायल के हमले में ईरान के स्कूल की 5 छात्राओं की मौत
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए के हवाले से एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल-अमेरिका के हमले में दक्षिणी ईरान के एक गर्ल्स स्कूल में 5 छात्राओं की मौत हो गई है. ईरान के मीनाब में एक प्राइमरी स्कूल को निशाना बनाया गया है.
