ब्रिटेन के किंग चार्ल्स इन दिनों एक तरह के कैंसर से जूझ रहे हैं. बकिंघम पैलेस ने अपने बयान में कहा कि 75 साल के किंग चार्ल्स को हाल ही में बढ़े हुए प्रोस्टेट के इलाज के कैंसर बीमारी से ग्रस्त होने का पता चला. हालांकि, ये प्रोस्टेट कैंसर नहीं है. किंग चार्ल्स III को कौन सा कैंसर है, बयान में इसका खुलासा नहीं किया गया है. बकिंघम पैलेस ने कहा कि सोमवार से उनका रेगुलर ट्रिटमेंट शुरू किया गया.
बकिंघम पैलेस का कहना है कि किंग चार्ल्स III अपने इलाज के बारे में पूरी तरह से पॉजिटिव हैं. वो जल्द से जल्द अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए पब्लिक लाइफ में लौटने को उत्सुक हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
A statement from Buckingham Palace: https://t.co/zmYuaWBKw6
— The Royal Family (@RoyalFamily) February 5, 2024
📷 Samir Hussein pic.twitter.com/xypBLHHQJb
सार्वजनिक कार्यक्रमों को करेंगे रद्द
बकिंघम पैलेस के बयान के मुताबिक, किंग चार्ल्स अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों को स्थगित कर देंगे. उम्मीद है कि शाही परिवार के दूसरे सदस्य इलाज के दौरान उनका हौसला बढ़ाने में मदद करेंगे." बकिंघम पैलेस ने कहा कि किंग चार्ल्स III के कैंसर के स्टेज या इससे जुड़ा और कोई डिटेल शेयर नहीं किया जा रहा है.
हो चुकी है प्रोस्टेट सर्जरी
किंग चार्ल्स की लंदन के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रोस्टेट सर्जरी हुई थी. इसके बाद रविवार को सैंड्रिंघम के एक चर्च में देखा गया. उन्होंने लोगों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी किया ट्वीट
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने किंग चार्ल्स के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. ऋषि सुनक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "किंग चार्ल्स के जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक होने की कामना करता हूं. मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि वह कुछ ही समय में पूरी ताकत से वापसी करेंगे."
Wishing His Majesty a full and speedy recovery.
— Rishi Sunak (@RishiSunak) February 5, 2024
I have no doubt he'll be back to full strength in no time and I know the whole country will be wishing him well. https://t.co/W4qe806gmv
विपक्षी लेबर पार्टी ने भी की स्वस्थ होने की कामना
विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने कहा, "लेबर पार्टी की ओर से मैं किंग चार्ल्स को उनके स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं देता हूं. हम उन्हें जल्द पूरी तरह फिट होकर वापसी करते देखने को उत्सुक हैं."
On behalf of the Labour Party, I wish His Majesty all the very best for his recovery.
— Keir Starmer (@Keir_Starmer) February 5, 2024
We look forward to seeing him back to swift full health.
साल 2022 में महारानी एलिजाबेथ-II के निधन के बाद किंग चार्ल्स 74 साल की आयु में ब्रिटेन का राजसिंहासन संभाला.
ये भी पढ़ें:-
ब्रिटेन के पहले बहु आस्थावान राज्याभिषेक समारोह में किंग चार्ल्स की ताजपोशी : 10 बातें
किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक में पहुंचे हैरी और एंड्रयू को तीसरी पंक्ति में मिली बैठने की जगह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं