विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2014

दक्षिण सूडान में भारतीय बटालियन को बहादुरी पुरस्कार

संयुक्त राष्ट्र:

दक्षिण सूडान में तैनात भारतीय शांति रक्षक बटालियन को अत्यंत मुश्किल परिस्थितियों में काम करते हुए साहस और समर्पण दिखाने के लिए पुरस्कृत किया गया है।

भारतीय बटालियन को दक्षिण सूडान के जोंगलेई प्रांत में काम करने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

दक्षिण सूडान में संयुक्त मिशन बल के कमांडर देलाली जानसन साक्यी ने राजधानी बोर में कहा, बटालियन द्वारा दिखाई गई दृढ़ता के बगैर वांछित तरीके से मिशन के आदेशों को लागू करना संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि मैं विपरीत परिस्थितियों में बेजोड़ साहस का परिचय देने के लिए समूह की प्रशंसा करता हूं।

संयुक्त राष्ट्र जनसूचना इकाई विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, साक्यी ने कहा कि भारतीय बटालियन को 5 मार्च को कर्तव्यों में साहस और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दक्षिण सूडान, भारतीय बटालियन का सम्मान, Indian Soldiers, South Sudan