विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Aug 30, 2017

नाइजीरिया में बोको हराम ने पांच महिलाओं सहित नौ लोगों का अपहरण किया

बोकोहराम के आतंकियों ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों का दिकवा शहर के पास से अपहरण किया

Read Time: 2 mins
नाइजीरिया में बोको हराम ने पांच महिलाओं सहित नौ लोगों का अपहरण किया
नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकियों ने पांच महिलाओं सहित नौ लोगों का अपहरण कर लिया.
कानो: नाइजीरिया के पूर्वोत्तर इलाके में चरमपंथी संगठन बोको हराम के जिहादियों ने दो अलग-अलग हमलों में नौ लोगों का अपहरण कर लिया. हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए.

बोको हराम से लड़ रहे बंदूकधारियों के बल के एक सदस्य ने बताया कि मंगलवार को मैदुगुरी शहर के बाहरी इलाके में 50 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर एक परिवार के पांच सदस्यों का अपहरण कर लिया गया. वे अपनी कार ठीक होने का इंतजार कर रहे थे.

यह भी पढ़ें : नाइजीरिया : बोको हराम के उग्रवादियों का हमला, पांच लोगों की मौत

इस सदस्य ने एएफपी को बताया ‘‘बोको हराम के आतंकियों ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों का दिकवा शहर के पास अपहरण कर लिया.’’ उन्होंने कहा ‘‘बंधकों में एक महिला, उसकी तीन युवा बेटियां और उसकी बहन शामिल है.’’ मिलीशिया के एक अन्य सदस्य ने बताया कि वाहन का चालक कार को ठीक करने की कोशिश कर रहा था तभी बोको हराम के आतंकी वहां आए और लोगों का अपहरण कर लिया.

यह भी पढ़ें : काम कर रहे निहत्थे मछुआरों पर बोको हराम का हमला, 31 की मौत

यह घटना कल हुई और इससे एक दिन पहले ही चरमपंथियों ने मैदुगुरी से करीब 38 किमी दूर कोंदुगा शहर के पास से चार किसानों का अपहरण कर लिया था. इस घटना में एक व्यक्ति मारा गया और दो घायल हो गए थे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;