विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2011

बिडेन ने मनमोहन सिंह से फोन पर बात की

मिस्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच अमेरिकी उप राष्ट्रपति जो बिडेन ने भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से फोन पर बातचीत की।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: मिस्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच अमेरिकी उप राष्ट्रपति जो बिडेन ने भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से फोन पर बातचीत की और भारत के साथ वैश्विक, रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस बातचीत के संबंध में पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह बातचीत मिस्र के संबंध में हुई या नहीं। व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक संक्षिप्त बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने सामूहिक हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की। बयान में कहा गया, उप राष्ट्रपति बिडेन ने सामूहिक हितों से जुड़े मुद्दों पर भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बात की। उप राष्ट्रपति ने भारत के साथ वैश्विक रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मनमोहन सिंह, बिडेन, अमेरिका
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com