- BLA के विद्रोहियों ने बलूचिस्तान के सरनान शहर पर पूरी तरह कब्जा करने का दावा किया है
- हमले के दौरान पुलिस स्टेशन को विस्फोट से जला दिया गया और कई पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया गया था
- हाल के दिनों में बलूच हथियारबंद गुटों ने बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर हमले तेज कर दिए हैं
दूसरे देशों में शांतिदूत बनने निकले पाकिस्तान से अपना देश नहीं संभल रहा. बलूचिस्तान में विद्रोहियों का कब्जा हो रहा है. विद्रोही गुट बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने बलूचिस्तान के पिशिन जिले के सरनान शहर पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है. इस ऑपरेशन के दौरान एक पुलिस स्टेशन को धमाके से उड़ा दिया गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी दफ्तरों में भी आग लगा दी गई और कई पुलिसकर्मियों को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया.
सूत्रों के हवाले से 'द बलूचिस्तान पोस्ट' ने बताया कि गुरुवार, 20 अगस्त को हुए हमले के दौरान, BLA के लड़ाकों ने पुलिस स्टेशन से हथियार और गोला-बारूद साफ कर दिए और फिर विस्फोटक से इमारत को नष्ट कर दिया. उन्होंने नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (NADRA) के ऑफिस समेत कई सरकारी ऑफिस में भी आग लगा दी.
"बलूचिस्तान में जमीनी स्तर पर कंट्रोल बदल रहा"
इस बीच, बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने शुक्रवार को दावा किया कि सरनान ऑपरेशन के बाद, बलूच हथियारबंद लड़ाकों ने बलूचिस्तान के बोलान इलाके में कहतान पुलिस स्टेशन पर कब्जा कर लिया है और पुलिस रिकॉर्ड, हथियार व गोला-बारूद जब्त करने के बाद उसमें आग लगा दी है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए मीर ने कहा, "सरनान, पिशिन के बाद अब एक और पुलिस स्टेशन हाथ से निकल गया है. रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान की बलूच रक्षा और सुरक्षा बलों ने बोलान इलाके में कहतान पुलिस स्टेशन पर कब्जा कर लिया है. पुलिस रिकॉर्ड, हथियार और गोला-बारूद जब्त करने के बाद इमारत में आग लगा दी गई. पाकिस्तानी सेना इस इलाके में कई चेकपोस्ट बनाए हुए है, फिर भी वह अपनी बैरकों तक ही सीमित है."
Breaking News
— Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) August 21, 2026
21 August 2026
After Saranan, Pishin, another police station is now gone.
The Baloch Defense and Security Forces of the Republic of Balochistan have captured the Kahatan Police Station in the Bolan area. After confiscating the police records, weapons, and… pic.twitter.com/qpOdwNw0r9
उन्होंने कहा, "बलूच फोर्स लगातार बलूचिस्तान रिपब्लिक में अपना कंट्रोल बढ़ा रही हैं, जिससे जमीनी स्तर पर कंट्रोल में बदलाव दिख रहा है." लोकल मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को बलूच हथियारबंद लड़ाकों ने बलूचिस्तान के बड़े हाईवे पर नाकेबंदी की और कमर्शियल गाड़ियों को जब्त कर लिया. इनमें कलात, मस्तुंग, खारन, चगाई और वाशुक जैसे इलाके शामिल थे.
'द बलूचिस्तान पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, कलात में पाकिस्तानी फोर्स पर घात लगाकर हमला किया गया, जबकि नाकेबंदी की वजह से बड़े हाईवे पर ट्रैफिक रुक गया. सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तानी फोर्स पर तब हमला हुआ जब वे बख्तरबंद गाड़ियों में इलाके में आगे बढ़ रहे थे. यह हमला उस घटना के एक दिन बाद हुआ जब कलात के मंगुचर इलाके में मकाई के पास पैदल जा रहे पाकिस्तानी फोर्स के जवानों को अपनी पोस्ट की ओर बढ़ते समय एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से निशाना बनाया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, इस धमाके में पाकिस्तानी फ़ोर्स के छह जवानों की मौत हो गई.
Breaking News
— Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) August 21, 2026
21 August 2026
After Saranan, Pishin, another police station is now gone.
The Baloch Defense and Security Forces of the Republic of Balochistan have captured the Kahatan Police Station in the Bolan area. After confiscating the police records, weapons, and… pic.twitter.com/qpOdwNw0r9
ये ताजा घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं जब हाल के दिनों में बलूच हथियारबंद गुटों ने पूरे बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना और पुलिस फोर्स पर हमले तेज कर दिए हैं, जिससे भारी जान-माल का नुकसान हुआ है और इंफ्रास्ट्रक्चर को भी नुकसान पहुंचा है.
(इनपुट- IANS)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं