विज्ञापन

'भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई इकोनॉमी, बनी हुई है विकास की रफ्तार', NDTV के मंच पर बोलीं वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने कहा कि हालिया GST कलेक्शन और PMI के आंकड़े अच्छे बने हुए हैं. गाड़ियों की बिक्री के आंकड़े (Auto Sales Data) भी आर्थिक गतिविधियों में लगातार मजबूती की ओर इशारा करते हैं.

'भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई इकोनॉमी, बनी हुई है विकास की रफ्तार', NDTV के मंच पर बोलीं वित्त मंत्री

NDTV प्रॉफिट बिजनेस लीडरशिप अवार्ड्स 2026 के मंच पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी इकोनॉमी के तौर पर साल के दूसरे हिस्से में प्रवेश कर चुका है. उन्होंने कहा कि देश की विकास की रफ्तार व्यापक बनी हुई है, जो इकोनॉमी के कई सेक्‍टर्स में मजबूती दर्शाती है. उन्‍होंने कहा, 'भारत की विकास गाथा मजबूती और तेजी से फैसले लेने वाली पॉलिसी बनाने की क्षमता की कहानी है. बदलती आर्थिक स्थितियों के अनुसार ढलने की देश की क्षमता ने इसके विकास का मार्ग प्रशस्‍त किया है.  

वित्त मंत्री ने कहा कि हालिया GST कलेक्शन और PMI के आंकड़े अच्छे बने हुए हैं. गाड़ियों की बिक्री के आंकड़े (Auto Sales Data) भी आर्थिक गतिविधियों में लगातार मजबूती की ओर इशारा करते हैं. 

NDTV प्रॉफिट बिजनेस लीडरशिप अवार्ड्स 2026 के मंच पर देश के कॉरपोरेट लीडर्स, एंटरप्रेन्योर और इंडस्ट्री के दिग्‍गज जुटे हैं. इस कार्यक्रम में अलग-अलग सेक्टर में लीडरशिप को सम्मान देते हैं. बता दें कि इसके लिए दो चरणों वाली सिलेक्शन प्रोसेस अपनाई जाती है, जिसमें फाइनेंशियल स्क्रीनिंग और एक इंडिपेंडेंट जूरी का असेसमेंट शामिल होता है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV BLA, Business Leadership Awards, Business Leadership
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com