विज्ञापन

पाकिस्तान के 27 जवान सिर्फ 7 दिन में मार डाले, बलूच आर्मी का बड़ा दावा; कर्नल की गाड़ी उड़ाई

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बड़ा दावा किया है. जिसमें 7 दिनों में 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने की बात कही गई है. BLA ने एक कर्नल की गाड़ी को भी बम से उड़ाने का दावा किया है.

पाकिस्तान के 27 जवान सिर्फ 7 दिन में मार डाले, बलूच आर्मी का बड़ा दावा; कर्नल की गाड़ी उड़ाई
बलूच लिबरेशन आर्मी ने किया 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा (फाइल फोटो)
  • बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 27 पाकिस्तानी सैनिकों मारने का दावा किया है.
  • 20 से 26 अक्टूबर के दौरान यह कार्रवाई करने की बात BLA की तरफ से कई गई है.
  • एक पाकिस्तानी सैना के कर्नल की गाड़ी को भी उड़ाने का दावा किया है.

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सैन्य संघर्ष जारी है. इस बीच बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बड़ा दावा किया है. जिसमें कहा गया है कि 20 से 26 अक्टूबर के बीच 7 दिनों में बलूचिस्तान के अलग-अलग मोर्चों पर कब्जा करने वाली पाकिस्तानी सेना और उसके अधीनस्थ तंत्र के खिलाफ 15 संगठित और उच्च-तीव्रता वाले अभियानों को अंजाम दिया. जिसमें पाकिस्तान के 27 सैनिकों को मारा गया है, जबकि कई सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं. BLA ने सोशल मीडिया और अपने आधिकारिक मीडिया चैनल के जरिए यह दावा किया है. इस बीच BLA की विशेष खुफिया विंग जीराब (ZIRAB) की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन में भी पसनी शहर के पास एक पाकिस्तानी कर्नल की कार को रिमोट-कंट्रोल विस्फोट से उड़ाने का दावा किया है. 

बलूच लिबरेशन आर्मी का दावा है कि गुरिल्ला लड़ाकों ने इस पूरे अभियान को अंजाम दिया है. जिसमें बलूचिस्तान के अलग-अलग शहरों में यह कार्रवाई हुई है और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है. 

20 से 26 अक्टूबर के बीच कार्रवाई 

बलूच लिबरेशन आर्मी का दावा है कि 20 अक्टूबर के दिन बलूच लड़ाकों ने मस्तुंग के सोरगज में सैन्य शिविर में सामान ले जा रहे हैं बख्तरबंद वाहन को निशाना बनाया और हमला करके भारी नुकसान पहुंचाया. वहीं अक्टूबर के दिन कलात के मंगूचर में चोटंक में कब्जा करने वाली पाकिस्तानी सेना और वाणिज्यिक वाहनों के काफिले पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें सेना के दो कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई और कई घायल हो गए. इसी तरह 23 तारीख को BLA के एक स्नाइपर ने नुश्की के जरीन जंगल में एक सैन्य चौकी पर तैनात कब्जा करने वाली सेना के एक जवान को ढेर कर दिया. 24 तारीख को केच के चीर कुंचाती में बलूच लड़ाकों ने आगे बढ़ रही सेना के काफिले को आईईडी विस्फोट से निशाना बनाया और फिर हमला बोल दिया. जिसमें तीन सेना की गाड़ियां चपेट में आई और चार सैनिक मौके पर ही मारे गए, जबकि कई घायल हो गए. 

इसी दिन कलात के मरजान में आईईडी विस्फोट से सेना के पैदल जवानों को निशाना बनाया गया. जिसमें दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा कलात के मंगूचर में चोटंक में लड़ाकों ने कब्जा करने वाली सेना की उस टुकड़ी पर हमला किया जो आक्रामकता के लिए आगे बढ़ने की कोशिश कर रही थी. जब कब्जा करने वाली पाकिस्तानी सेना ने सूराब के गीदर में बढ़त शुरू की तो बलूच लड़ाकों ने कई स्थानों पर जवाबी हमले किए. कब्जा करने वाली ताकतों और लड़ाकों  के बीच चार घंटे से अधिक समय तक भीषण मुठभेड़ चली, जिसमें दुश्मन के पांच जवान मारे गए और 11 से अधिक घायल हो गए.

ये वीडियो भी देखिए

पाकिस्तानी कर्नल की गाड़ी उड़ाई

वहीं पाकिस्तानी सैनिक के एक कर्नल की गाड़ी उड़ाने का दावा किया गया है. ग्वादर के तटीय शहर पसनी में सटीक खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए बलूच लड़ाकों ने रिमोट-कंट्रोल आईईडी विस्फोट का उपयोग करके पाकिस्तान कोस्ट गार्ड्स के एक उच्च पदस्थ अधिकारी, लेफ्टिनेंट कर्नल बिलाल जालिब के वाहन को निशाना बनाया. BLA की खुफिया विंग जीराब पसनी के भीतर कब्जा करने वाली सेना के अधिकारी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी. इस विस्फोट में दुश्मन के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और सैन्य वाहन को बड़ा नुकसान पहुंचा है.

बलूच लिबरेशन आर्मी का दावा है कि 27 सैनिक मारे गए हैं, जबकि कई सैनिक घायल हैं. वहीं इस ऑपरेशन में बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाके हम्माल नाइकबख्त उर्फ सलीम को श्रद्धांजलि दी है. बलूच लिबरेशन आर्मी के इस दावे से माना जा रहा है कि बलूचिस्तान में सैन्य संघर्ष बढ़ता जा रहा है. 

ये भी पढ़ेंः दरक रहा पाकिस्तान? बलूचिस्तान के शहर पर विद्रोहियों का टोटल कंट्रोल, पुलिस स्टेशन उड़ाया, हथियार लूटे- VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baloch Liberation Army, Baloch Liberation Army Attacks Pakistani Army Convoy, Baloch Liberation Army Fidayee Hamla, Baloch Liberation Army BLA, Balochistan Army
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com