विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2011

ऑस्ट्रेलिया का भारत को यूरेनियम बेचने से इनकार

सरकार ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा सरकार ने पूर्व उदारवादी गठबंधन सरकार के उस फैसले को पलट दिया है।
New Delhi: सरकार ने गुरुवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा सरकार ने पूर्व उदारवादी गठबंधन सरकार के उस फैसले को पलट दिया है जिसमें कुछ शर्तों के साथ भारत को यूरेनियम बेचने की अनुमति थी। विदेश राज्य मंत्री ई अहमद ने प्रभात झा के सवालों के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने स्पष्ट किया है कि उसका फैसला परमाणु अप्रसार संधि पर मौजूदा सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के दृष्टिकोण के अनुरूप है और यह विशिष्ट रूप से भारत के बारे में नहीं है। लेबर पार्टी की सरकार में यूरेनियम की बिक्री की अनुमति सिर्फ उन देशों के लिए ही है जिन्होंने एनपीटी पर हस्ताक्षर किए हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ऑस्ट्रेलिया, भारत, यूरेनियम, Australia, Uranium, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com