ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में शनिवार को एक शॉपिंग सेंटर (Sydney Mall Stabbings) में पांच लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद हमलावर को पुलिस ने गोली मार दी. स्थानीय मीडिया में ये बात कही गई है. पुलिस ने बताया कि उन्हें रिपोर्ट मिली है कि सिडनी के एक शॉपिंग सेंटर में "कई लोगों" को चाकू मार दिया गया. दिल दहला देने वाली ये घटनाएं वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल परिसर में घटीं.
शनिवार दोपहर को घटना के समय मॉल शॉपिंग करने वालों से खचाखच भरा हुआ था.पुलिस ने कहा कि चाकूबाजी की घटना के बाद मॉल को बंद कर दिया गया है और लोगों से इस जगह से दूर रहने की अपील की गई है. वहीं हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस ने गोलीबारी भी की. जानकारी के मुताबिक चाकूबाजी की घटना में 5 लोगों की मौत हो गई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने जताया दुख
ऑस्ट्रेलिया की मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि एक व्यक्ति लोगों का पीछा कर रहा था और उन्हें चाकू मार रहा था, इसके बाद वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन को खाली करा लिया गया. द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ को इस घटना की जानकारी दी. पुलिस इस घटना में आतंकी संबंधों की जांच कर रही है. एक्स पर एक पोस्ट में, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने कहा, "हमारी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के प्रति हैं जिनकी इस हमले में जान चली गई है. हम पुलिस की बहादुरी को भी सलाम करते हैं."
चाकूबाजी के बाद मॉल में अफरा-तफरी
न्यू साउथ वेल्स एम्बुलेंस ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि पुलिस ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. माना जा रहा है कि वह हमलावरों में से एक था.हालांकि चाकूबाजी का मकसद तुरंत साफ नहीं हो सका. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चाकूबाजी की घटना के बाद मॉल में अफरा-तफरी मच गई. मॉल में मौजूद लोग सुरक्षित जगहों की तरफ भाग रहे थे. वहीं पुलिस इलाके को सुरक्षित करने की कोशिश कर रही थी. कई लोगों ने एक सुपरमार्केट में शरण ली, जहां वे करीब एक घंटे तक छिपे रहे. पूरा इलाका पुलिस के सायरन और हेलीकाप्टरों की आवाज से गूंज उठा.
ये भी पढ़ें-ईरानी हवाई क्षेत्र से होकर नहीं गुजरेंगी एयर इंडिया की फ्लाइट्स, ईरान-इजरायल टेंशन के बीच फैसला- सूत्र
ये भी पढ़ें-"आतंकवादी नियम नहीं मानते तो उनका जवाब नियमों से कैसे हो सकता है" : एस जयशंकर
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं