विज्ञापन
17 minutes ago

Breaking News & LIVE Updates: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शिकागो में कहा कि विपक्ष चुनावों का बहिष्कार नहीं करना चाहता, क्योंकि इससे भारतीय जनता की नजर में पूरी चुनावी प्रक्रिया की प्रमाणिकता खत्म हो जाएगी. हम लोकतांत्रिक ढांचे को खत्म करना नहीं चाहते. इसलिए हमारी रणनीति है कि जो हो रहा है, हम उसका पर्दाफाश करें, जब तक लोगों को एहसास हो कि पूरी व्यवस्था बिखर चुकी है.

इस्लाम जल्द ही दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा और 2035 तक ईसाई धर्म को पीछे छोड़ देगा. Pew रिसर्च सेंटर की नई स्टडी में मुस्लिम आबादी में संभावित रूप से बढ़ोतरी का आकलन किया गया है. स्टडी के मुताबिक, 2070 तक भारत की आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी 79% से घटकर 76% रह जाएगी, जबकि मुसलमानों की हिस्सेदारी 15% से बढ़कर 20% हो जाएगी. 

बांग्लादेश में एक बार फिर से अशांति का माहौल है और गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा हो रहे हैं. शेख हसीना की वापसी के समर्थन में बड़ी संख्या में गारमेंट वर्कर्स सड़कों पर उतर आए. हिंसा और राजनीतिक टकराव फिर शुरू हो गया है. आधी रात को ढाका में कई जगहों पर बम धमाके किए गए. 

भारतीय मौसम विभाग मुताबिक, 18 नवंबर की रात साढ़े ग्यारह बजे चक्रवाती तूफान 'अक्वान' पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में था. और यह  20 नवंबर की दोपहर तक नरसापुर और पुरी के बीच उत्तर आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण ओडिशा के तटों को पार कर सकता है.

देश-दुनिया से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए इस LIVE पेज पर बने रहें.

Nagpur News: रेलिंग तोड़कर नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, 2 लोगों की मौत

नागपुर में आज तड़के अंबाझरी-सुभाषनगर रोड पर एक कार के नाले में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई. यह हादसा सुबह करीब 4 बजे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के पास, अंबाझरी झील के ओवरफ्लो पॉइंट के निकट हुआ. पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार कार पर चालक का नियंत्रण नहीं रहा, जिससे गाड़ी पुल की रेलिंग और बैरिकेड्स को तोड़ते हुए नाले में जा गिरी. अंबाझरी पुलिस ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है. पुलिस और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया. हादसे के सटीक कारण और मृतकों की पहचान का अभी पता नहीं चल पाया है.

(नागपुर से प्रवीण मुधोलकर का इनपुट)

Mumbai News: फिल्मी हस्तियों ने धमकियों के बाद की सिक्योरिटी की मांग

मुंबई के कई फिल्म अभिनेताओं ने धमकियों का हवाला देते हुए विशेष सुरक्षा की मांग की है. धमकी के स्तर की समीक्षा के बाद, उन्हें 'X-श्रेणी' की सुरक्षा दिए जाने की संभावना है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस की सुरक्षा शाखा (प्रोटेक्शन ब्रांच) अभी इन आवेदनों और धमकियों की सच्चाई की जांच कर रही है.

खतरे के स्तर का आकलन करने के बाद ही कोई आखिरी फैसला लिया जाएगा. 'X-श्रेणी' की सुरक्षा में आमतौर पर दो हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है.

Azam Khan News: 'चुनाव नहीं इंकलाब होगा, संविधान के लिए जान देने को तैयार...', रामपुर पहुंचते ही बोले आजम खान

डासना जेल से छूटने पर अपने घर रामपुर पहुंचने के बाद समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने कहा, "चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा, बदलाव नहीं होगा, सैलाब आएगा. अब लोग जाति या धर्म के नाम पर चुनाव नहीं लड़ेंगे; चुनाव मुद्दों पर आधारित होंगे. हम जैसे लोग संविधान के लिए जान देने को हमेशा तैयार रहते हैं."

उन्होंने मीडिया के सामने सवाल उठाते हुए कहा, "क्या मैं माफिया हूं? मैंने बच्चों के लिए स्कूल खोले, एक यूनिवर्सिटी बनाई. अगर ऐसा इंसान माफिया हो सकता है, अगर कोई 'मुर्गी चोर', 'बकरी चोर', 'भैंस चोर' ED की नजर में दोषी हो सकता है, तो मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि हर गली में एक 'मुर्गी चोर' हो, जिससे वह भी एक यूनिवर्सिटी बना सके. सभी संवैधानिक संस्थाओं को यह मान लेना चाहिए कि वे अपनी साख खो रही हैं. उन्हें अपनी साख बचानी चाहिए."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Breaking News, India News, World News, Rahul Gandhi, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com