ईरान और इजरायल के बीच संभावित युद्ध के खतरे (Iran Israel Tension) को देखते हुए यूरोप जाने वाली एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट्स ईरानी हवाई क्षेत्र से होकर नहीं गुजरेंगी. इसी वजह से पश्चिमी यूरोप जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट्स में 2 घंटे तक समय ज्यादा लग सकता है, क्यों कि यूरोप जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट्स ने ईरानी हवाई क्षेत्र से बचने के लिए लंबा रास्ता अपनाया है, ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है. खबर ये भी है कि एयर इंडिया को एयरक्राफ्ट में ज्यादा ईंधन लोड करना होगा. हालांकि अब तक फ्लाइट्स के किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है.
नागरिकों को ईरान-इजरायली क्षेत्र में न जाने की सलाह
सीरिया की राजधानी दश्मिक में ईरानी के दूतावास इमारत पर इजरायल के हमले में हुई मौतों के बाद से ईरान बदले की आग में जल रहा है. ईरान-इजरायल पर हमले के लिए पूरी तरह से तैयार है. ईरान ने तो पहले ही बदला लेने का ऐलान कर दिया है. इसे देखते हुए इजरायल और अमेरिका भी अलर्ट पर हैं. अमेरिका भी ये बात मानता है कि ईरान इजरायल पर कभी भी हमला कर सकता है. इस बीच भारत और फ्रांस,रूस जैसे देशों ने अपने नागरिकों को इन क्षेत्रों में न जाने की चेतावनी जारी की है. अब एयर इंडिया की फ्लाइट्स भी ईरानी एयरस्पेस से होकर नहीं गुजरेंगी, ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बदले की आग में चल रहा ईरान
दश्मिक में हुए दूतावास पर हमले को ईरान अपने क्षेत्र पर हमले की तरह देख रहा है. इसलिए सूत्रों का कहना है, लेबनान में हिजबुल्लाह जैसे संगठनों की मदद लेने के बजाय ईरान इजरायली धरती पर सीधा हमला कर सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा है कि उन्हें लगता है कि ईरान एक दिन इजरायल पर हमला (Iran Israel Attack) करेगा. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जब बाइडेन से शुक्रवार को पत्रकारों ने पूछा कि इजरायल पर ईरान कब हमला कर सकता है, तो उन्होंने कहा, "कोई पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन जल्द होने की संभावना है."
अमेरिका ने दिया इजरायल की मदद का भरोसा
हालांकि बाइडेन ने कहा कि अमेरिका इजरायल की रक्षा के लिए "समर्पित" है. हम इजरायल का समर्थन करेंगे, हम इजरायल की रक्षा में मदद करेंगे और ईरान सफल नहीं होगा." इज़राइल पर ईरानी जवाबी हमले के लिए अमेरिका हाई अलर्ट पर है, क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ गई है.
ये भी पढ़ें-ईरानी हवाई क्षेत्र से होकर नहीं गुजरेंगी एयर इंडिया की फ्लाइट्स, ईरान-इजरायल टेंशन के बीच फैसला-सूत्र
ये भी पढ़ें-इजरायल पर हमला करने की तैयारी में ईरान, क्षेत्रीय तनाव चरम पर : 10 पॉइंट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं