विज्ञापन

सबरीमाला मंदिर में दर्शन घोटाला? ऑनलाइन बुकिंग हजारों की और पहुंचने वाले बहुत कम

ऑनलाइन बुकिंग और मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में इतने बड़े अंतर ने संदेह पैदा किया और अब सरकार ने जांच का आदेश दिया है.

सबरीमाला मंदिर में दर्शन घोटाला? ऑनलाइन बुकिंग हजारों की और पहुंचने वाले बहुत कम
  • केरल के सबरीमाला मंदिर में ऑनलाइन दर्शन स्लॉट जल्दी भरने के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखी गई
  • ऑनलाइन बुकिंग में बड़े अंतर के कारण घोटाले की आशंका जताई गई, जिसके लिए सरकार ने जांच कमेटी बनाई है
  • संदेह है कि ट्रैवल एजेंसियां ऑनलाइन बुकिंग में लोगों की जगह खुद बुकिंग कर घोटाला कर रही हैं
तिरुअनंतपुरम:

केरल के मशहूर सबरीमाला मंदिर में दर्शन के नाम पर घोटाले की आशंका जताई जा रही है. इसकी वजह यह है कि मंदिर में दर्शन के लिए होने वाली ऑनलाइन बुकिंग के स्लॉट कुछ ही देर में फुल हो जा रहे हैं, लेकिन मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम ही दिखती है. इसके पीछे ऑनलाइन बुकिंग में किसी घोटाले की आशंका जताई जा रही है और अब जांच के लिए केरल सरकार ने कमेटी के गठन का फैसला लिया है. ऐसा संदेह इसलिए हुआ क्योंकि ऑनलाइन दर्शन स्लॉट 9 जनवरी तक के लिए बुक हैं. लेकिन ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले हजारों श्रद्धालु मंदिर में पहुंच ही नहीं रहे हैं. 

ऑनलाइन बुकिंग और मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में इतने बड़े अंतर ने संदेह पैदा किया और अब सरकार ने जांच का आदेश दिया है. माना जा रहा है कि ट्रैवल एजेंसियां ऐसा घोटाला करने में शामिल हैं. वे बड़े पैमाने पर लोगों को दर्शन कराने के नाम पर पहले ही बुकिंग कर रही हैं. फिर उनके पास ग्राहक नहीं आ पा रहे तो अंत में मंदिर पहुंचने वालों की संख्या ही कम रह जाती है. भगवान अयप्पा के इस मंदिर में देश-दुनिया से लाखों लोग हर साल दर्शन करने पहुंचते हैं. नवंबर और जनवरी के सीजन में इस मंदिर में अधिक लोग दर्शन को आते हैं. इसकी वजह है कि इस दौरान यहां सालाना सीजन रहता है. 

इस साल के लिए हर दिन 1 लाख डेली वर्चुअल स्लॉट उपलब्ध हैं. ये सभी बुक हो चुके हैं. लेकिन सरकार का ध्यान इस पर तब गया, जब यह देखा गया कि बुकिंग के मुकाबले 60 फीसदी लोग भी दर्शन तक नहीं गए. 18 नवंबर के बाद से लगातार तीन दिनों में इस साल कुछ हजार लोग ही पहुंचे हैं, जबकि बीते साल यह आंकड़ा 2.64 लाख का था. इससे पहले 16 नवंबर को जब सीजन की शुरुआत हुई थी तो महज 26,131 लोग ही पहुंचे थे. इन लोगों में वह भी शामिल थे, जिन्होंने स्पॉट बुकिंग कराई थी. इसके बाद 17 नवंबर को 35 हजार और 18 को लगभग 40 हजार लोग पहुंचे थे. यहां तक कि 20 नवंबर को वीकेंड से पहले भी संख्या कम ही रही.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sabarimala, Sabarimala Ayyappa Temple, Sabarimala Darshan, Sabarimala Ayyappa, Sabarimala Ayyappan Temple 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com