पाक ने पिछले कुछ वर्षों में अपने परमाणु हथियारों की संख्या दोगुनी कर ली है और अब उसके पास भारत से भी ज्यादा परमाणु हथियार हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन:
पाकिस्तान ने पिछले कुछ वर्षों में अपने परमाणु हथियारों की संख्या दोगुनी कर ली है और अब उसके पास भारत से भी ज्यादा 100 से अधिक परमाणु हथियार हैं। समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट में सोमवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक पाकिस्तान ने बम बनाने के लिए यूरेनियम और प्लूटोनियम के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि कर ली है और वर्षों तक अपने प्रतिद्वंद्वी भारत से अपनी तुलना करते हुए पाकिस्तान अब परमाणु हथियारों के मामले में भारत से आगे बढ़ चुका है। समाचार पत्र के मुताबिक पाकिस्तान के पास जहां परमाणु हथियार तैयार हैं, वहीं भारत के पास भविष्य में परमाणु हथियार बनाने के लिए सामग्री तैयार है। चार साल पहले पाकिस्तान के पास 30-60 परमाणु हथियार तैयार थे। यदि ये आंकड़े सही हैं, तो पाकिस्तान पांचवीं सबसे बड़ी परमाणु ताकत है। पत्र के मुताबिक इस सम्बंध में किए गए एक शोध में बताया गया है कि भारत के पास 60-100 परमाणु हथियार हैं। इस्रायल के पास करीब 200 परमाणु हथियार हैं। भारत, पाकिस्तान और इस्रायल तीन ऐसे परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं जिन्होंने परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर नहीं किया है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पाकिस्तान, परमाणु, हथियार