विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2011

अब असांजे के खिलाफ होंगे खुलासे...

बर्लिन: अमेरिकी गोपनीय दस्तावेजों का खुलासा कर पूरे विश्व में तहलका मचाने वाली वेबसाइट विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के खिलाफ चल रही मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार उनके ही एक पूर्व सहयोगी ने असांजे के बारे में कई तरह की बातों का खुलासा किया है। डेनियल डोमशिट बर्ग नामक इस व्यक्ति ने इनसाइड विकीलीक्स नाम से एक किताब लिखी है, जिसमें विकीलीक्स और असांजे के बारे में कई तरह की जानकारियों का खुलासा किया गया है। यह किताब विश्व भर के 16 देशों में प्रकाशित होगी। किताब में एक तरफ जहां असांजे को सत्ता के नशे में चूर कहा गया है और उन पर आरोप लगाया गया है कि वह सच्चाइयों का जल्द से जल्द खुलासा करने की चाहत रखते हैं, वहीं दूसरी तरफ कहा गया है कि अव्यवस्थित विकीलीक्स अपने सूत्रों को बचाने में कामयाब नहीं हो सकती है। गौरतलब है कि बर्ग और उनके कुछ साथियों ने पिछले साल सितंबर महीने में यह कहते हुए विकीलीक्स को छोड़ दिया था कि असांजे निरंकुश हो गए हैं और विकीलीक्स ज्यादा से ज्यादा रहस्यात्मक बनती जा रही है। बर्ग ने इसी हफ्ते जर्मन पत्रिका 'स्टर्न' को दिए अपने साक्षात्कार में कहा था कि विकीलीक्स पर हमला करना बहुत आसान काम है। इसके अलावा उन्होंने असांजे को बुद्धिमान के साथ-साथ अहंकारी और स्वेच्छाचारी भी बताया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com