कैलिफोर्निया की एक महिला उस वक्त चौंक गई जब उसने मुफ्त में मिले सोफे में हजारों डॉलर नकद पाए. जानकारी अनुसार महिला ने क्रेगलिस्ट पर एक मुफ्त सोफे के कुशन में 36, 000 डॉलर भरे हुए पाए. हालांकि, उसने पैसे वापस कर दिए. दरअसल, विक्की उमोडु को अपना नया घर सस्ते में सजाना था. ऐसे में वो सामानों की खरीदारी करने का विचार रही थीं. इसी क्रम में उन्हें अपनी किस्मत पर विश्वास नहीं हुआ जब उन्हें पता चला कि उन्हें मुफ्त में एक सोफा सेट दिया जा रहा था.
हाल ही में नए घर में हुई थीं शिफ्ट
घटना के संबंध में महिला ने लॉस एंजिल्स के पास कोल्टन स्थित अपने घर से ही एबीसी 7 को बताया, " मैं हाल ही में नए घर में शिफ्त हुई हूं और मेरे घर में कुछ भी नहीं है. ऐसे में सोफा लेने के लिए मैं बहुत उत्साहित थी, इसलिए हम उसे घर ले आए. लेकिन हमें बाद में पता चला कि ये मुफ्त में मिले सोफे से कई अधिक है. हमें उसके एक तकिये के अंदर जो गांठ मिली, वह नकदी से भरे कई लिफाफों की निकली, जिसमें हजारों डॉलर थे."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
महिला ने मालिक को लौटाए पैसे
महिला की मानें तो पैसे देखने के बाद वो चौंकी और अपने अपने बेटे को कई बार आवाज देकर बुलाया. साथ ही ये भी कहा कि सोफा देने वाले शख्स को उसे बुलाना है क्योंकि सोफे में पैसे हैं. बता दें कि उमोडु ने उन लोगों को बुलाया जिन्होंने उसे सोफे दिया था और नकदी वापस कर दी. वहीं, उक्त परिवार जो हाल ही में परिजन की मौत के बाद उसके घर की सफाई कर रहा था ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि सारा पैसा कहां से आया था.
उमोडु की इमानदारी से प्रभावित होकर उक्त परिवार ने उसे 2,000 डॉलर से अधिक उपहार में दिया, जो उसके नए घर के लिए आवश्यक रेफ्रिजरेटर खरीदने के लिए काफी है. पैसे पाकर उसने कहा कि वो एक पैसे की भी उम्मीद नहीं कर रही थी.
यह भी पढ़ें -
क्यों गर्मियों में अमेरिका में बढ़ जाती हैं गोलीबारी की घटनाएं? पढ़ें एक्सपर्ट क्या कहते हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं