विज्ञापन

प्लेन क्रैश में मालिक मर गया पर पालतू कुत्ता जिंदा बच गया! अमेरिका में पायलट और पत्नी की दर्दनाक मौत

US Plane Crash: घटनास्थल से जो तस्वीर आई वो दिखा रही थी हादसा कितना भयावह था. प्लेन जमीन में धंसा हुआ है और उसकी टेल (पिछला हिस्सा) आसमान की ओर है.

प्लेन क्रैश में मालिक मर गया पर पालतू कुत्ता जिंदा बच गया! अमेरिका में पायलट और पत्नी की दर्दनाक मौत
US Plane Crash: अमेरिका में पायलट और पत्नी की प्लेन क्रैश में दर्दनाक मौत

वो कहते हैं न कि समय के पहले कोई नहीं जाता और जब समय आता है तो कोई बचा भी नहीं पाता. कुछ ऐसा ही अमेरिका में देखने को मिला है. अमेरिका के टेक्सास में बुधवार, 11 फरवरी को हुए एक विमान दुर्घटना में अवॉर्ड जीतने वाले एक पायलट और उनकी पत्नी की दुखद मौत हो गई. हालांकि चौंकाने वाली खबर है कि उस सिंगल इंजन वाले प्लेन में उनके साथ बैठा पालतू कुत्ता चमत्कारिक रूप से बच गया. रॉन टिम्मरमन्स बहुत अनुभवि फ्लाइट ट्रेनर थे. वह अपनी पत्नी बारबरा के साथ पूर्वी टेक्सास में एक सिंगल इंजन बीचक्राफ्ट A36 उड़ा रहे थे और तभी यह हादसा हुआ.

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंजन में खराबी के कारण उन्होंने रेडियो पर अधिकारियों को इमरजेंसी की सूचना दी. जब प्लेन नीचे आया तब वह बिजली की लाइन से टकरा गया. इसके बाद विमान जमीन पर क्रैश कर गया. अधिकारियों ने बताया कि प्लेन दुर्घटना का कारण विंडशील्ड (आगे लगा शीशा) का तेल से गंदा होना बताया गया है.

घटनास्थल से जो तस्वीरें आईं वो दिखा रही थीं हादसा कितना भयावह था. प्लेन जमीन में धंसा हुआ है और उसकी टेल (पिछला हिस्सा) आसमान की ओर है. रिपोर्ट के अनुसार क्रैश के बाद आस-पास रहने वाले लोगों ने तेज आवाज सुनी और यह देखने के लिए बाहर भागे कि क्या हुआ है. प्लेन में मौजूद कपल का छोटा कुत्ता चमत्कारिक ढंग से मलबे से सुरक्षित बाहर निकल आया और लोगों ने उसे बचा लिया.

रिपोर्ट के अनुसार पास रहने वाले मैरी एन शोल्डर्स ने कहा, "कुत्ता जीवित था, और इसलिए पड़ोसियों में से एक ने कुत्ते को देखभाल के लिए ले लिया." उन्होंने कहा, "आप प्लेन के टुकड़े-टुकड़े होने की आवाज सुन सकते थे. मैंने महिला को देखा, और मैंने उसे नहीं पहचाना क्योंकि मुझे लगा कि यह हमारे पड़ोसियों में से एक हो सकती है, लेकिन मैंने उसे नहीं पहचाना."

अधिकारियों के अनुसार, जीवित बचे कुत्ते को टिम्मरमैन्स के परिवार द्वारा गोद लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में गधे कर रहे इंसानों की सवारी! तस्वीरों में दिखा अफगान पावर- PHOTOS

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Plane Crash, US, US News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com