विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2019

ISIS के सरगना बगदादी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के बीच डोनाल्ड ट्रंप बोले- अभी कुछ बड़ा घटा है

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थोड़ी देर पहले ट्वीट किया है, ' अभी कुछ बड़ी घटना हुई है'. (Something very big has just happened!) उनके इस बयान के बाद पूरी दुनिया की निगाहें उनके ऊपर टिक गई हैं कि क्या वह कोई बड़ा ऐलान करने वाले हैं.

ISIS के सरगना बगदादी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के बीच डोनाल्ड ट्रंप बोले- अभी कुछ बड़ा घटा है
नई दिल्ली:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थोड़ी देर पहले ट्वीट किया है, ' अभी कुछ बड़ी घटना हुई है'. (Something very big has just happened!) उनके इस बयान के बाद पूरी दुनिया की निगाहें उनके ऊपर टिक गई हैं कि क्या वह कोई बड़ा ऐलान करने वाले हैं. हालांकि इस ट्रंप के इस बयान के क्या मायने हैं इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है. हालांकि न्यूज एजेंसी एएनआई ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से जानकारी दी है कि अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट (IS) के सरगना अबू बक्र अल-बगदादी को निशाना बनाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया है.

आपको बता दें कि  खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का सरगना अबू बक्र अल-बगदादी जिहादी संगठन द्वारा इसी साल अप्रैल में जारी एक वीडियो में पांच साल में पहली बार दिखाई दिया था. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं था कि यह वीडियो कब फिल्माया गया, लेकिन बगदादी ने पूर्वी सीरिया में आईएस के अंतिम गढ़ बागूज के लिए महीनों चली लड़ाई का जिक्र किया. यह लड़ाई पिछले महीने ही समाप्त हुई. एक गद्दी पर बैठे और तीन लोगों को संबोधित करते हुए बगदादी ने कहा कि बागूज की लड़ाई खत्म हो गई है. वीडियो में इन तीनों व्यक्तियों के चेहरे धुंधले किए गए हैं.  गौरतलब है कि बीते दिनों श्रीलंका में हुए आतंकी हमलों में आईएस के हाथ होने की बात सामने आ रही है. इस हमले में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी जबकि 500 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं. ध्यान हो कि श्रीलंका के तीन अलग-अलग शहरों में सीरियल धमाके हुए थे, इस दौरान कई चर्च को निशाना बनाया गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, White House, Donald Trump Announcement, White House Spokesman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com