मुंबई इंडियंस ने ipl 2027 से पहले अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा फिर से मुंबई इंडियंस के कप्तान बनाए गए हैं. रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं. उनकी कप्तानी में टीम ने IPL 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का खिताब अपने नाम किया. रोहित ने मुंबई इंडियंस को एक मजबूत और चैंपियन टीम के रूप में स्थापित किया तथा उनकी अगुवाई में फ्रेंचाइजी ने लगातार सफलता हासिल की.
Smile, everybody smile 💙 #MumbaiIndians #CaptainRo https://t.co/YUqYZTQxu9
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 27, 2026
पांच ट्रॉफियों के साथ वह आईपीएल इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं और इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी के साथ बराबरी पर हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (MI) ने 5 बार IPL खिताब (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) जीते हैं.

2013: रोहित शर्मा के कप्तान बनने के बाद MI ने अपना पहला IPL खिताब जीता.
2015: टीम ने दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की.
2017: मुंबई इंडियंस ने तीसरा IPL खिताब जीता.
2019: टीम चौथी बार चैंपियन बनी.
2020: रोहित की अगुवाई में MI ने पांचवां खिताब जीता, जो 2020 के बाद टीम का आखिरी खिताब रहा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं