अमेरिका (America) में दो सीनेटर ने मंगलवार को राष्ट्रपति जो बाइडन (President Joe Biden) से आग्रह किया कि रूस से एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीद को लेकर भारत के खिलाफ ''काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट'' (सीएएटीएसए) के दंडात्मक प्रावधानों को लागू नहीं करें. बाइडन को लिखे पत्र में डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) के सीनेटर मार्क वार्नर और रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) के जॉन कॉर्निन ने राष्ट्रपति बाइडन (President Joe Biden) से आग्रह किया कि सीएएटीएसए के तहत राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए भारत को इसके प्रावधानों से छूट दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसा अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हित में है.
पत्र में सांसदों ने लिखा, ''हम रूसी उपकरण खरीद के संबंध में आपकी चिंता को समझते हैं. हम आपके प्रशासन को भारतीय अधिकारियों के समक्ष इस चिंता को मजबूती से उठाना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करेंगे. भारत के साथ रचनात्मक रूप से जुड़कर रूसी उपकरणों की खरीद के विकल्पों का समर्थन करना भी जारी रखेंगे.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं