विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2017

हाफिज सईद की रिहाई पाकिस्तान के दावे का खोखलापन दिखाती है : अमेरिका

ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'सईद संयुक्त राष्ट्र की ओर से घोषित आतंकी है. उसे हमारे वित्त विभाग ने भी आतंकवादी घोषित किया है.

Also Read in
हाफिज सईद की रिहाई पाकिस्तान के दावे का खोखलापन दिखाती है : अमेरिका
हाफिज सईद (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की रिहाई से नाराज ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को कहा कि यह घटनाक्रम पाकिस्तान के इस दावे का खोखलापन जाहिर करता है कि पाकिस्तानी सरजमीं आतंकवादियों की पनाहगाह नहीं है.

ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'सईद संयुक्त राष्ट्र की ओर से घोषित आतंकी है. उसे हमारे वित्त विभाग ने भी आतंकवादी घोषित किया है. हमने उस पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है. इसलिए किसी के दिमाग में यह संदेह नहीं है कि यह व्यक्ति आतंकी सरगना है.' 

यह भी पढ़ें - आतंकियों की लिस्ट से अपना नाम हटवाने के लिए अभी हाफिज सईद को लंबा इंतजार करना पडे़गा

उन्होंने कहा, 'उसको रिहा करने, उसे जनसभा करने देने और लोगों के समक्ष उपस्थित होने की इजाजत देने से पाकिस्तान के हित की रक्षा नहीं होती. यह पाकिस्तान के उस दावे के खिलाफ है कि उसके यहां आतंकवादियों की पनाहगाह नहीं है. निश्चित तौर पर यह उसके दावे के खोखलेपन को दिखाता है. सईद हाल ही में नजरबंदी से रिहा हुआ है. उसकी रिहाई के तत्काल बाद अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा था कि इस आतंकी को तत्काल फिर से गिरफ्तार करे और उसपर मुकदमा चलाए.

VIDEO: मुशर्रफ ने खुद को हाफिज सईद और लश्कर-ए-तैयबा का समर्थक बताया
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hafiz Saeed, Hafiz Saeed Mumbai Attacks, Trump Administration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com