विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2020

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन करेगी अमेरिका और कनाडा में एक लाख लोगों की नियुक्ति

अमेरिकी कंपनी अमेजन को अप्रैल से जून के क्‍वार्टर में रिकॉर्ड लाभ और आय हुई. इसका कारण कोविड-19 महामारी के दौरान ज्‍यादातर लोगों का किराना सामान और अन्य जरूरी चीजों के लिये ई-कामर्स कंपनियों को तरजीह देना रहा है.

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन करेगी अमेरिका और कनाडा में एक लाख लोगों की नियुक्ति
अमेजन को अप्रैल से जून के क्‍वार्टर में रिकॉर्ड लाभ और आय हुई है (प्रतीकात्‍मक फोटो)
  • इन दोनों देशों में 100 नई सुविधाएं शुरु करेगी
  • अंशकालिक और पूर्णकालिक होंगी ये नौकरियां
  • अप्रैल-जून के क्‍वार्टर में अमेजन को हुआ है रिकॉर्ड लाभ

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) ने कहा है कि ‘ऑनलाइन' खरीदारी के बढ़ते चलन और समय पर आर्डर को पूरा करने के लिए वह अमेरिका और कनाडा (United States and Canada) में एक लाख लोगों की नियुक्ति करेगी.कंपनी इन दोनों देशों में 100 नई सुविधाओं की शुरुआत करेगी. कंपनी ने सोमवार को एक बयान जारी करके बताया कि ये नौकरियां नियमित, अंशकालिक और पूर्णकालिक हर तरह की होंगी. कंपनी के अनुसार, इससे उसे पैकिंग और कम समय में आर्डर पूरा करने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही अमेजन ने स्पष्ट किया कि ये रोजगार अवकाश के दौरान की जानी वाली नियुक्तियों से संबद्ध नहीं है.

Amazon ने गैर जरूरी सामान की डिलीवरी की इजाजत देने की घोषणा का किया स्‍वागत

गौरतलब है कि अमेरिकी कंपनी अमेजन को अप्रैल से जून के क्‍वार्टर में रिकॉर्ड लाभ और आय हुई. इसका कारण कोविड-19 महामारी के दौरान ज्‍यादातर लोगों का किराना सामान और अन्य जरूरी चीजों के लिये ई-कामर्स कंपनियों को तरजीह देना रहा है. कंपनी के तिमाही कारोबार में करीब 40 फीसदी का इजाफा हुआ है और यह बढ़कर 89 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. कंपनी ने पिछले सप्‍ताह घोषणा की थी कि वह अपने सीटल स्थित हेडक्‍वार्टर के नजदीक उपनगर बेलेव्‍यू में 10 हजार नई नौकरियां देगी. अमेजन ने शहर में शहर में 20 लाख स्‍क्‍वेयर फीट का अतिरिक्‍त ऑॅफिस लीज पर लिया और फरवरी में घोषणा की थी कि यहां 15 हजार नौकरियां दी जाएंगी.

कंपनी ने इस साल की शुरूआत में 1,75,000 लोगों को नौकरियां दी थी और पिछले सप्ताह कहा था कि उसे कंपनी और प्रौद्योगिकी स्तर पर 33,000 लोगों को नियुक्त करने की आवश्‍यकता है. अमेजन के वैश्विक स्तर पर गोदाम से जुड़े मामले देखने वाली एलिसिया बोलर डेविस ने कह कि कंपनी उन कुछ शहरों में प्रोत्साहन के रूप में 1,000 डॉलर का बोनस भी देने की पेशकश कर रही है, जहां उसे कर्मचारी तलाशने में मुश्किल हो रही है इन शहरों में डेट्रायट, न्यूयॉर्क और फिलाडेल्फिया शामिल हैं. 

अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसीडेंट ने की NDTV से बातचीत

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amazon, United States And Canada, New Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com