विज्ञापन

60 की उम्र में कर्ज से परेशान महिला ने बेचा घर, क्रूज शिप पर शुरू की नई जिंदगी

60 Year Old Career Change: न्यू जर्सी की एक फोटोग्राफर पर भारी कर्ज था. 20 साल पुराना घर बेचा और लग्जरी क्रूज शिप पर मास्टर फोटोग्राफर बनकर नई शुरुआत कर दी.

60 की उम्र में कर्ज से परेशान महिला ने बेचा घर, क्रूज शिप पर शुरू की नई जिंदगी
कर्ज में डूबी महिला ने चुनी समंदर की राह, घर बेचा...घूमी दुनिया

Cruise Ship Job Story: कभी-कभी जिंदगी एक ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है...जहां घर की दीवारें भी बोझ लगने लगती हैं. कर्ज का दबाव, अधूरे सपने और बढ़ती उम्र…सब मिलकर दिल में एक बेचैनी पैदा कर देते हैं. मगर कुछ लोग इसी बेचैनी से नई राह निकाल लेते हैं.

कर्ज और जिम्मेदारियों का बोझ (New Jersey Photographer News)

People Magazine और Business Insider की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू जर्सी की सू बैर ने करीब 20 साल अपने घर में सिंगल मदर के तौर पर बेटे की परवरिश की. बेटा जब ऑरलैंडो शिफ्ट हो गया, तो उन्होंने अपने भविष्य के बारे में सोचना शुरू किया. सू बैर ने अपने लेख में लिखा कि, घर से जुड़ा खर्च और कर्ज कम ही नहीं हो रहा था. एक बार कोस्टा रिका की छुट्टी की योजना भी फर्नेस खराब होने के कारण रद्द करनी पड़ी और सारी बचत मरम्मत में लग गई. वही लम्हा उनके लिए आंख खोलने वाला साबित हुआ.

ये भी पढ़ें:-लाखों की चेन भी ना जीत सकी दिल, गर्लफ्रेंड का रिएक्शन देख फीका पड़ गया बॉयफ्रेंड का चेहरा

समंदर की राह, नई शुरुआत (A New Beginning at Sea)

डेली मेल के अनुसार, उन्होंने ऑनलाइन क्रूज शिप फोटोग्राफी जॉब देखी और आवेदन किया. कुछ मेडिकल टेस्ट और Seafarer Certificate पूरा करने के बाद उन्हें लग्जरी क्रूज लाइन में मास्टर फोटोग्राफर की नौकरी मिल गई. कुछ ही महीनों में वह तीन महाद्वीप घूम चुकी हैं. हालांकि, जहाज की जिंदगी में लंबे काम के घंटे और छोटे केबिन की चुनौती है, मगर उन्हें अब आर्थिक राहत और सुकून महसूस होता है.

ये भी पढ़ें:-81 लाख कैश, 25 तोला सोना...भांजे की शादी में मामा ने भरा 1.61 करोड़ का मायरा

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sue Barr Story, New Jersey Photographer News, Cruise Ship Job Story, Woman Sold House Due To Debt, Luxury Cruise Master Photographer, 60 Year Old Career Change
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com