अलकायदा के एक कमांडर ने लीबिया की जनता का आह्वान किया है कि वे मुअम्मर कज्जाफी शासन को उखाड़ फेंके और एक इस्लामी शासन की स्थापना करें।
काहिरा:
आतंकवादी संगठन अलकायदा के एक स्वयंभू कमांडर ने लीबिया की जनता का आह्वान किया है कि वे मुअम्मर कज्जाफी शासन को उखाड़ फेंके और एक इस्लामी शासन की स्थापना करें। अबू याहिया अल-लिबी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि ट्यूनिशिया और मिस्र के शासन के खात्मे के बाद अब कज्जाफी की बारी है। यह वीडियो 13 मिनट का है। कज्जाफी ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि उनके शासन के खिलाफ चल रहे विद्रोह के पीछे अलकायदा का हाथ है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अलकायदा, लीबिया, इस्लाम, Alquaeda, Libya, Islam