विज्ञापन

साल 2026 में कब होगी हज यात्रा? यहां जानें इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी

When is Hajj 2026? हज इस्लाम की सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक यात्राओं में से एक है. यह हर साल जुल हिज्जा के महीने में मक्का में होता है और लगभग पांच से छह दिनों तक चलता है. यह यात्रा मुसलमानों के लिए आस्था, सब्र और आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक मानी जाती है.

साल 2026 में कब होगी हज यात्रा? यहां जानें इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी

Hajj 2026: इस्लाम धर्म में हज सबसे पवित्र यात्राओं में से एक मानी जाती है. हर साल दुनिया भर से लाखों मुसलमान सऊदी अरब के मक्का शहर में हज करने पहुंचते हैं. हज इस्लाम के पांच पिलर्स में से एक है और हर मुसलमान के लिए अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार इसे करना जरूरी माना गया है, अगर वह आर्थिक और शारीरिक रूप से सक्षम हो. इस यात्रा के दौरान कई खास रस्में निभाई जाती हैं, जो मुसलमानों को धार्मिक रूप से मजबूत बनाने और अल्लाह के करीब आने का मौका देती हैं.

साल 2026 में कब होगी हज यात्रा? जानें हर डिटेल

हज क्या है?

हज सऊदी अरब के मक्का शहर में स्थित मस्जिद अल-हरम में की जाने वाली एक पवित्र इस्लामी तीर्थ यात्रा है. यह इस्लाम के पांच पिलर्स में से एक है. हर मुसलमान को अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार हज करना चाहिए, अगर उसके पास पैसे, सेहत और यात्रा की सुविधा हो.

कब होती है हज यात्रा? (When is Hajj 2026?)

हज हर साल इस्लामी कैलेंडर के बारहवें महीने जुल हिज्जा में होता है. यह आमतौर पर जुल हिज्जा की 8 तारीख से 12 या 13 तारीख तक चलता है. इस्लामी कैलेंडर चांद के हिसाब से चलता है इसलिए ग्रेगोरियन कैलेंडर के मुताबिक हज की तारीख हर साल करीब 11-12 दिन पहले आ जाती है. इस साल 2026 में हज 25 मई से 30 जून के बीच हो सकती है, जो चांद दिखने पर तय होगा.

हज यात्रा कितने दिन की होती है? (How Long Does Hajj Last?)

हज की पूरी यात्रा लगभग 5 से 6 दिनों में पूरी होती है. इस दौरान तीर्थयात्रियों को कई जगहों पर जाकर अलग-अलग रस्में निभानी होती हैं. अक्सर लोगों को रोज़ 5 से 15 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ सकता है, इसलिए यह यात्रा काफी मुश्किल मानी जाती है.

Add image caption here

Add image caption here

हज कहां-कहां किया जाता है? (Where Does The Hajj Take Place?)

हज की रस्में मक्का और उसके आसपास कई जगहें जैसे मीना की टेंट सिटी, माउंट अराफात, मुज़दलिफ़ा में की जाती हैं.

किन लोगों को हज से छूट मिलती है? (Who Is Excluded From Hajj?)

इस्लाम में हज जरूरी है लेकिन इसे बोझ नहीं माना गया है. कुछ लोगों को इसमें छूट दी गई है, जैसे-

  • बच्चे
  • बहुत बूढ़े या गंभीर बीमार लोग
  • शारीरिक रूप से कमजोर लोग
  • जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं

क्या है हज का इतिहास? (Brief History Of The Hajj)

हज की परंपरा की शुरुआत पैगंबर इब्राहिम (AS) से जुड़ी मानी जाती है. बाद में 628 CE में पैगंबर मुहम्मद (SAW) ने इस पवित्र परंपरा को फिर से शुरू किया. मक्का में मौजूद काबा को इब्राहिम (AS) और उनके बेटे इस्माइल (AS) ने बनाया था. यही जगह आज मुसलमानों के लिए दुनिया की सबसे पवित्र जगह मानी जाती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com