फ्लाईदुबई कांड के बाद विमानन कंपनी एयर फ्रांस ने इजरायल के निर्देश को मानते हुए 31 देशों के पायलट और क्रू को इजरायल की फ्लाइट संचालित करने से प्रतिबंधित कर दिया है. कंपनी ने लिखा है कि जिनके पास फ्रांसीसी नागरिकता भी हो लेकिन मूल इन देशों का हो तब भी ये आदेश लागू होगा. कंपनी ने अपने कर्मचारियों को अनुपालन न करने की स्थिति में संभावित प्रतिबंधों की चेतावनी भी दी है.
फ्रेंच इन्वेस्टिगेटिव पब्लिकेशन मीडियापार्ट और एविएशन इंटेलिजेंस कंपनी ch-aviation की 13 अक्टूबर की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरलाइस ने फ्लाइट और केबिन क्रू को इजरायल की लगाई गई पाबंदियों के बारे में बता दिया है. एयर फ्रांस ने कन्फर्म किया है कि वह इन शर्तों का पालन कर रही है, जबकि यूनाइटेड एयरलाइंस ने कथित तौर पर इन्हें अपने क्रू-प्लानिंग प्रोसीजर में शामिल कर लिया है.
सबसे बड़ी चेक एयरलाइन, स्मार्टविंग्स ने भी कन्फर्म किया है कि वह इजरायल की पाबंदियों का पालन करेगी, हालांकि उसने कहा कि उसके क्रू असाइनमेंट और ऑपरेशन पर अभी तक कोई असर नहीं पड़ा है.
ये फैसला फ्लाईदुबई में हुई हादसे के बाद लिया गया है, जब प्लेन के को-पायलट हमाम अल हम्मामी ने पायलट को जख्मी कर दिया था. इसके बाद उसपर विमान क्रैश कराने के आरोप भी लगे थे.
कौन-कौन से देश हैं शामिल?
1.अफगानिस्तान
2-अल्जीरिया
3- सउदी अरब
4-बांग्लादेश
5-ब्रुनेई
6-कोलंबिया
7-कोमोरेस
8-कॉर्डे डु नीड
9-क्यूबा
10-डीजिबूती
11-इंडोनेशिया
12-इराक
13-ईरान
14-कुवैत
15-लीबिया
16-मलेशिया
17-मालदीव
18-माली
19-मौतनिया
20-निकारागुआ
21-नाइजर
22-ओमान
23-पाकिस्तान
24-कतर
25-सोमालिया
26-सूडान
27-सीरिया
28-ट्यूनीशिया
29-वेनेजुएला
30-यमन
31-लिबन
फ्लाई दुबई में क्या हुआ था?
30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में ओमानी को-पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मछार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था. इसके बाद विमान कुछ मिनटों में हजारों फीट नीचे चला गया था. हालांकि स्मित मछार की जांबाजी की वजह से फ्लाइट में सवार 170 मुसाफिरों की जान बच गई.
इजरायलियों अधिकारियों ने इस घटना के बाद कहा था कि ओमानी को-पायलट हमाम अल हम्मामी प्लेन को क्रैश कराना चाहता था. लेकिन स्मित ने वक्त रहते कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया और फिर लोगों ने हालात को संभाला. इसके बाद फ्लाइट में बैठे पायलटों की बी-टीम ने प्लेन को लैंड कराया था.
यह भी पढ़ें: Flydubai कांड में पकड़े गए मालदीव के भी दो पायलट, ओमान के हम्मामी से निकला कनेक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं