विज्ञापन

Flydubai कांड में पकड़े गए मालदीव के भी दो पायलट, ओमान के हम्मामी से निकला कनेक्शन

ये गिरफ्तारियां 30 सितंबर की घटना की जांच के दायरे को यूएई के अधिकारियों द्वारा बढ़ाए जाने के बीच हुई हैं. इस घटना में ‘फ्लाईदुबई’ के सह-पायलट और ओमान के नागरिक हम्माम अल-हम्मामी पर विमान के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप है. 

Flydubai कांड में पकड़े गए मालदीव के भी दो पायलट, ओमान के हम्मामी से निकला कनेक्शन
फाइल फोटो
NDTV

दुबई-तेल अवीव फ्लाइट के अपहरण और उसे क्रैश कराने की कथित साजिश के मामले में यूएई की पुलिस ने 'फ्लाईदुबई' में काम कर रहे मालदीव के दो पायलट को गिरफ्तार किया है. ओमान के एक सह-पायलट की साजिश को नाकाम करने की कोशिश के दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार घायल हो गए थे.

इस मामले में अब मालदीव के समाचार पोर्टल 'अधाधू' की खबर के अनुसार, मालदीव के दोनों पायलट को तीन अक्टूबर को हिरासत में लिया गया था और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मालदीव के दूतावास ने उनके परिवारों को हिरासत में लिए जाने की औपचारिक सूचना दे दी है.

मालदीव ने क्या कहा है?

मालदीव के अधिकारियों ने दोनों पायलट को हिरासत में लिए जाने के मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. हिरासत में लिए गए मालदीव के नागरिकों पर लगे आरोपों या उनकी संभावित संलिप्तता के बारे में यूएई अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है.

ये गिरफ्तारियां 30 सितंबर की घटना की जांच के दायरे को यूएई के अधिकारियों द्वारा बढ़ाए जाने के बीच हुई हैं. इस घटना में ‘फ्लाईदुबई' के सह-पायलट और ओमान के नागरिक हम्माम अल-हम्मामी पर विमान के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप है. 

हम्माम से बातचीत करते थे मालदीव के पायलट

माले से प्रकाशित समाचार पत्र 'मिहारू' की खबर के अनुसार माना जा रहा है कि दोनों पायलट की अपने वर्क प्लेस पर अल-हम्मामी से बातचीत होती थी और वे उसी इमारत में रहते थे, जिसमें वह रहता था.

अधिकारियों ने फिलहाल घटना से उनके कथित संबंधों की प्रकृति का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया है और न ही उनके खिलाफ मौजूद सबूतों का ब्योरा दिया है.

हमले के वक्त फ्लाइट संख्या एफजेड1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी. विमान में 174 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे.

यह भी पढ़ें: फ्लाईदुबई का फिदायीन पायलट हम्ममी कब बना कट्टर, पूछताछ में हुआ खुलासा; मुस्लिम ब्रदरहुड से लिंक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fly Dubai, Hamam Al Hammami, Maldives
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com