विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

अफगानिस्तान : तालिबान व आईएस आतंकवादियों में झड़प, 23 मरे

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी जवजान प्रांत स्थित क्यूश तेपा जिले के गवर्नर अमीनुल्लाह ने बताया कि जिले में अभी भी संघर्ष जारी है.

Also Read in
अफगानिस्तान : तालिबान व आईएस आतंकवादियों में झड़प, 23 मरे
  • IS के बीच चल रहे संघर्ष में 23 आतंकवादी मारे गए हैं.
  • न तो तालिबान ने और न ही आईएस ने कोई टिप्पणी की है.
  • गांवों में आईएस आतंकवादियों की तलाश शुरू होने के बाद झड़प
काबुल: उत्तरी अफगानिस्तान के एक प्रांत में प्रतिद्वंद्वी आतंकी समूहों तालिबान और इस्लामिक स्टेट (आईएस) के बीच चल रहे संघर्ष में कम से कम 23 आतंकवादी मारे गए हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी जवजान प्रांत स्थित क्यूश तेपा जिले के गवर्नर अमीनुल्लाह ने बताया कि जिले में अभी भी संघर्ष जारी है.

काबुल में आत्मघाती हमले में अफगान सेना के 15 प्रशिक्षु शहीद

अधिकारियों के मुताबिक, यह संघर्ष तब शुरू हुआ जब सोमवार शाम को तालिबान लड़ाकों ने जिले के कुछ गांवों के घरों में आईएस आतंकवादियों की तलाश शुरू की. अमीनुल्लाह ने बताया कि आईएस के प्रति वफादार 13 आतंकियों और 10 तालिबान आतंकियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल भी हो गए. इस बारे में न तो तालिबान ने और न ही आईएस ने कोई टिप्पणी की है.

अफगानिस्तान की दो मस्जिदों में आत्मघाती हमले, 72 लोगों की मौत

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Afghanistan, Taliban, Islamic State
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com